
मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा हुईं स्पॉट, कोजी वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
ABP News
मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सोराब बेदी के संग कोजी डांस करती हुई नजर आ रही हैं. फैंस उनकी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के एक वीडियो ने धमाल मचा रखा है.
वायरल वीडियो में एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला X6 फेम सोराब बेदी के संग कोजी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को देख लग रहा है कि ये किसी पार्टी की है. रिपोर्ट के अनुसार ये वायरल वीडियो मलाइका अरोड़ा के नए खुले रेस्टोरेंट 'स्वीनी' में हुए सेलिब्रेशन पार्टी का है.
मलाइका संग सोराब ने किया पार्टी एंजॉय
वायरल क्लिप में सोराब और मलाइका पार्टी में डांस करते और एंजॉय करते दिख रहे हैं. इस शानदार शाम की कुछ झलक सोराब बेदी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दिखाई हैं. तस्वीरों में वो मलाइका और दोस्तों के संग पोज देते और पार्टी को एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












