
मिल गया Time Travel का सबूत? साल 1941 की फोटो में दिखी ऐसी चीज
AajTak
हाल में चर्चा में आई एक पुरानी तस्वीर में एक डरावनी डिटेल देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं. ज्यादातर लोग इसे टाइम ट्रैवल से जोड़ रहे हैं. 1941 में एडवर्ड रॉस्कम द्वारा शिकागो के साउथ साइड पर ली गई दिमाग चकरा देने वाली ब्लैक ए़ंड व्हाइट तस्वीर ने कुछ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
समय यात्रा या Time Travel एक ऐसी चीज है जिसके बारे में लोगों को जितनी कम जानकारी है उतना ही ज्यादा वे उसके बारे में जानना चाहते हैं. इसके अलावा टाइम ट्रैवल के कई किस्से और दावे प्रचलित हैं.इसी तरह एक पुरानी तस्वीर ने भी इसको लेकर बहस छेड़ दी है. इस पुरानी तस्वीर में एक डरावनी डिटेल देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं. ज्यादातर लोग इसे टाइम ट्रैवल से जोड़ रहे हैं.
साल 1941 में एडवर्ड रॉस्कम द्वारा शिकागो के साउथ साइड पर ली गई दिमाग चकरा देने वाली ब्लैक ए़ंड व्हाइट तस्वीर ने कुछ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तस्वीर में एक सिनेमाघर के बाहर आकर्षक कपड़े पहने बच्चों की एक कतार दिखाई दे रही है. इसमें सबसे आगे खड़े लड़के ने हाथ में आईपैड जैसा दिखने वाला कुछ पकड़ रखा है. इसे टाइमट्रैवलरकॉट नामक रेडिट थ्रेड पर पोस्ट किया गया था. लोगों का कहना है कि ये कोई टाइम ट्रैवलर है जो पास्ट में गया है.
कई लोग लड़के के हाथ में आईपैड होने के इस दावे को पूरी तरह सच मान रहे हैं जबकि कई लोगों ने कहा कि यह ऐप्पल आईपैड के बजाय सिर्फ एक बाइबिल या नोटबुक हो सकती है - जिसे पहली बार 2010 में बनाया गया था. एक यूजर ने कहा- मुझे यह एक किताब की तरह लग रही है. ऐतिहासिक सिनेमा एटिकेट के बारे में विस्तार से बताते हुए, एक अन्य ने कहा 'फिल्म के शुरुआती दिनों में लोग पेन और नोटपैड लेकर जाया करते थे.'
एक शख्स ने सवाल उठाया - अगर कोई टाइम ट्रैवल कर सकता है, उसके पास आईपैड है तो वह उसे लेकर मैं 1941 में 'द एल्ड्रिच फैमिली' का मैटिनी देखने के लिए शिकागो के साउथ साइड क्यों जाएगा?' एक ने लाइन में खड़े लड़कों की तारीफ की और लिखा- 'आश्चर्यजनक है कि ये सभी कितने अच्छे कपड़े पहने हुए हैं. छोटे लड़कों की टोपी बहुत गजब हैं.'

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









