
मिलिए उस शख्स से जिसने सिर पर कार उठाकर बनाया था विश्व रिकॉर्ड
AajTak
एक शख्स ने कार को सिर पर उठा लिया था. इसकी वजह से उसका नाम Guinness World Records में भी दर्ज हो गया.
75 साल की उम्र मे भी ये शख्स अपनी चुस्ती-फुर्ती का लोहा मनवा रहा है. उसकी बैलेंसिंग तो ऐसी है कि देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाते हैं. इस शख्स का नाम जॉन इवांस (John Evans) है. जॉन ने एक दो नहीं बल्कि 100 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. एक बार तो उन्होंने मिनी कार को ही अपने सिर पर उठा लिया था.
जॉन ने 33 सेकंड तक बिना बैलेंस खोए कार को अपने सिर पर उठाए रखा था. जॉन के इस करतब ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया था. भले ही ये घटना 23 साल पुरानी है लेकिन हाल ही में जॉन ने एकबार फिर से जो कारनामा किया, उसने लोगों के जेहन में पुरानी यादें ताजा कर दीं.
दरअसल, ब्रिटेन के डर्बीशायर के रहने वाले जॉन इवांस अपने सिर पर भारी-भरकम चीजों को रखकर, बैलेंस बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें ब्रिटेन का 'स्ट्रॉन्गमैन' भी कहा जाता है.
हाल ही में उन्होंने अपने 75वें जन्मदिन पर 85 किलो के लकड़ी से बने एक विशालकाय मुकुट को अपने सिर पर रखकर बैलेंस बनाया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
ये कारनामा कर उन्होंने 100 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. जॉन इवांस का कहना है कि उन्होंने अपने 'हेड-बैलेंसिंग एक्ट' से चैरिटी के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये भी जुटाए हैं. जब सिर पर उठाई थी कार
जॉन इवांस उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साल 1999 में अपने सिर पर एक मिनी कार को रखकर बैलेंस बनाया था. ये कारनामा करने के लिए उनका नाम Guinness World Records में दर्ज हुआ. जॉन ने जिस कार Mini Coopers को अपने सिर पर रखा था उसका वजन 159 किलो से अधिक था. उन्होंने कार को 33 सेकंड तक अपने सिर पर उठाए रखा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










