
मिनी कूपर कार, Gucci बैग, डायमंड...सुकेश चंद्रशेखर से मिले 8 करोड़ के ये गिफ्ट जैकलीन के लिए बने मुसीबत
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. इस चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया गया है. दिल्ली कोर्ट 31 अगस्त को इस चार्जशीट पर विचार करेगी. जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने कई बार समन भी जारी किया था. उनसे कई बार पूछताछ भी हुई है.
गिफ्ट किसे बुरे लगते हैं और कौन इसे लेने से मना करता है? लेकिन किसे पता होगा कि उसके लिए कीमती गिफ्ट ही मुसीबत बन जाएंगे. ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ. श्रीलंका मूल की अभिनेत्री जैकलीन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से मिले गिफ्ट मुसीबत बन गए.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. इस चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया गया है. दिल्ली कोर्ट 31 अगस्त को इस चार्जशीट पर विचार करेगी. जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने कई बार समन भी जारी किया था. उनसे कई बार पूछताछ भी हुई है.
ईडी ने 7.27 करोड़ रुपये के फंड को किया था अटैच
यह पहला मौका है, जब ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है. ईडी ने इससे पहले भी इस मामले में चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. लेकिन इनमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम आरोपी के तौर पर नहीं था. जैकलीन ने 2009 में बॉलीवुड में एंट्री की थी. इससे पहले अप्रैल में ईडी ने पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से 15 लाख रुपए कैश समेत 7.27 करोड़ रुपये के फंड को अटैच किया था. ईडी ने इन फंडों को 'अपराध की कमाया हुआ' बताया था. यानी सुकेश चंद्रशेखर से मिले गिफ्ट ही जैकलीन के लिए मुसीबत बन गए. ईडी ने अपने बयान में कहा, सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से अर्जित आय से जैकलीन फर्नांडीज को 5.71 करोड़ रुपए के गिफ्ट दिए हैं. ईडी के मुताबिक, सुकेश ने अपनी पूर्व सहयोगी और केस में आरोपी पिंकी ईरानी को ये गिफ्ट देने के लिए कहा था.
जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि इन गिफ्ट्स के अलावा चंद्रशेखर ने जैकलीन के परिवार के सदस्यों को 1,72,913 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.3 करोड़ रुपए) की राशि भी दी. जांच में पता चला है कि चंद्रशेखर ने जैकलीन की ओर से एक लेखक को वेब सीरीज की स्क्रिप्ट लिखने के लिए 15 लाख रुपए दिए गए.
जैकलीन को मिले ये गिफ्ट बने मुसीबत

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








