
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट, कल से होटल रहेंगे बंद
ABP News
बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट है. फूड इंडस्ट्री और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए बड़ा झटका सामने आया है. बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि कल से पूरे शहर में होटल बंद रखे जाएंगे.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग जारी है. इसी बीच बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट है. कल यानी मंगलवार (10 मार्च) को होटल बंद रहेंगे. शहर के फूड इंडस्ट्री और रोजमर्रा के यात्रियों के लिए बड़ा झटका सामने आया है. बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि कल से पूरे शहर में होटल बंद रखे जाएंगे.
एसोसिएशन ने जारी किया बयान
यह फैसला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की अचानक सप्लाई बंद होने के कारण लिया गया है, जिससे हजारों होटल और रेस्टोरेंट अपना संचालन जारी रखने में असमर्थ हो गए हैं. एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, तेल कंपनियों ने पहले कम से कम 70 दिनों तक गैस की निर्बाध सप्लाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अचानक आपूर्ति रुकने से होटल उद्योग गंभीर संकट में आ गया है.
लाखों लोगों को हो सकती हैं दिक्कतें













