
मिडिल-ईस्ट जंग के बीच रियाद पहुंचे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, सऊदी रक्षा मंत्री संग की अहम बैठक
AajTak
सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज और पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने रियाद में उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने ईरानी हमलों की निंदा की और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की.
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की. रियाद में हुए इस हाई-लेवल मीटिंग में ईरानी हमलों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने अरब और पाक के बीच संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर भी बात की.
इस मीटिंग में मुख्य रूप से सऊदी अरब पर हाल ही में हुए ईरानी हमले की निंदा की गई. दोनों नेताओं ने इस तरह के हमले को क्षेत्र की शांति के लिए बड़ा खतरा बताया. आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान अरब के रक्षा मंत्री और मुनीर ने संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के ढांचे पर चर्चा की. उन्होंने सऊदी किंगडम पर ईरानी हमलों को रोकने के तरीकों पर विचार किया.
सऊदी अरब और पाकिस्तान ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और कूटनीति ही किसी भी समस्या का इकलौता हल है. दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि ईरान अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करेगा. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने उम्मीद जताई कि ईरान समझदारी से काम लेगा और गलत अनुमानों से बचेगा.
पाक-सऊदी अरब के बीच रणनीतिक रक्षा समझौतापाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच दशकों पुराना रक्षा समझौता है, जिसके तहत दोनों देश सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करते हैं. इस बैठक में इस समझौते के तहत सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. बैठक में पाकिस्तानी पक्ष से मेजर जनरल मुहम्मद जवाद तारिक भी मौजूद थे.
इसके अलावा, सऊदी अरब के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल फैयाद बिन हमीद अल-रुवेली और रक्षा मंत्री के खुफिया मामलों के सलाहकार हिशाम बिन अब्दुलअजीज बिन सैफ भी मुलाकात का हिस्सा रहे.
यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर तो गजब फंस गए! क्या सऊदी के लिए ईरान से लड़ेगा पाकिस्तान? इधर अफगानियों से पड़ रही मार

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान को सरेंडर करना चाहिए, लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है. अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा सामान्य करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि इस रास्ते पर आवाजाही बंद होने से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की आवाजाही में बाधा के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. देखें वीडियो.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.








