
हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने कर दी बमों की बारिश, इस्लामिक रेसिस्टेंस' ने किया बदले का ऐलान
AajTak
लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हिज्बुल्लाह और इजरायल में टकराव और बढ़ गया है. हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमला किया है. संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई लेबनान के कई शहरों और कस्बों, विशेषकर बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर किए गए इजरायली हमलों के जवाब में की गई.
'इस्लामिक रेसिस्टेंस' ने कहा हमें लड़ने का अधिकार
हिज्बुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 'इस्लामिक रेसिस्टेंस' के लड़ाकों ने शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर बसालिम इलाके में स्थित ज़राइट बैरक को मिसाइल से निशाना बनाया. संगठन ने कहा कि यह हमला इजरायल की ओर से लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में किया गया है.
हिज्बुल्लाह ने अपने बयान में धार्मिक संदर्भ भी दिया और कहा कि जो लोग अन्याय का सामना कर रहे हैं, उन्हें लड़ने की अनुमति है. संगठन ने दावा किया कि लेबनान के लोगों को उनके घरों से बेदखल किया गया और उन पर हमला किया गया, इसलिए यह कार्रवाई 'प्रतिरोध' का हिस्सा है.
लेबनान में इजरायल ने और तेज किया हमला
दूसरी ओर इजरायल ने भी हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है. इजरायली वायुसेना ने बताया कि उसने बेरूत के दहियेह इलाके में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमले शुरू कर दिए हैं. इजरायल का आरोप है कि हिज्बुल्लाह लेबनान से इजरायली क्षेत्रों पर हमले कर रहा है और इसके जवाब में यह सैन्य कार्रवाई की जा रही है.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.









