Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'जो US-इजरायल संग करे अच्छा बर्ताव, और...', ट्रंप ने बताया कैसा होना चाहिए ईरान का अगला लीडर

'जो US-इजरायल संग करे अच्छा बर्ताव, और...', ट्रंप ने बताया कैसा होना चाहिए ईरान का अगला लीडर

AajTak
Saturday, March 07, 2026 03:57:47 AM UTC

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में किसी धार्मिक नेता की सरकार बनती है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरी यह है कि वहां ऐसा नेता हो जो न्यायपूर्ण हो और अमेरिका-इजरायल और सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करे.

ईरान में अमेरिका-इजरायल की जंग और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत को एक सप्ताह हो चुका है. लेकिन ईरान में अब तक नया नेता नहीं चुना गया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के अगले नेता को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने पहले ही खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश के अगले नेता के रूप में खारिज कर दिया है. अब उनका कहना है कि जरूरी नहीं कि ईरान का अगला नेता लोकतांत्रिक ही हो, अगर किसी धार्मिक नेता के हाथ में भी सत्ता रहती है तो उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है.

सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनके लिए यह ज्यादा अहम है कि ईरान में ऐसा नेता हो जो निष्पक्ष और न्यायपूर्ण तरीके से काम करे. उन्होंने कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह व्यक्ति कौन है. मुझे धार्मिक नेताओं से कोई दिक्कत नहीं है. मैं कई धार्मिक नेताओं के साथ काम करता हूं और वे शानदार होते हैं."

यह भी पढ़ें: ईरान में जंग की कीमत चुका रहा US, इस सस्ते ड्रोन से ट्रंप आर्मी के छूटे पसीने... तकनीक भी किया हाईजैक

ट्रंप ने यह भी साफ किया कि ईरान में लोकतांत्रिक नेता होना जरूरी नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि वहां लोकतंत्र ही होना चाहिए. वहां ऐसा नेता होना चाहिए जो निष्पक्ष हो, अच्छा काम करे और अमेरिका-इजराइल के साथ अच्छा व्यवहार करे."

'जो नेता मध्य-पूर्व के दूसरे देशों के साथ भी अच्छा व्यवहार करे'

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान का नेता क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भी बेहतर संबंध रखे. उन्होंने कहा, "उसे मध्य-पूर्व के दूसरे देशों के साथ भी अच्छा व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वे सभी हमारे साझेदार हैं." ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर ईरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" की मांग की. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर कई हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर भी सामने आई थी.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद, भारत पर क्या होगा असर?

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान को सरेंडर करना चाहिए, लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है. अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा सामान्य करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि इस रास्ते पर आवाजाही बंद होने से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की आवाजाही में बाधा के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. देखें वीडियो.

' खामेनेई हमारे नेता, हम शहीदों की औलाद...', सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान में पहली जुमे की नमाज

ईरान में शुक्रवार की नमाज कुछ खास थी. ये जुमे की वो नमाज थी जब वर्षों बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई इस दुनिया में नहीं थे. ईरानी अपने प्रिय नेता को याद करते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे थे. शुक्रवार को ईरान के शहर काले लिबास वाले इंसानों से पटे हुए थे. गम और गुस्से का समंदर यहां साफ दिख रहा था.

'यहूदियों ने बड़ी गलती कर दी', ईरान-US की जंग के बीच खामेनेई के X अकाउंट से पोस्ट

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहली पोस्ट सामने आई है. इस पोस्ट में इजरायल को चेतावनी दी गई है. पोस्ट में एक AI से बनी तस्वीर साझा की गई है जिसमें मिसाइल के निर्माण से लेकर लक्ष्य पर हमला करने तक की प्रक्रिया दिखाई गई है.

ट्रंप को मोजतबा खामेनेई नहीं स्वीकार, क्या फिर होगा बड़ा वार? देखें विशेष

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

ईरान पर प्रचंड प्रहार की तैयारी में US, डोनाल्ड ट्रंप की हिटलिस्ट में IRGC के टॉप कमांडर!

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि यदि ईरान ने सरेंडर नहीं किया तो उसके लिए खौफनाक प्लान तैयार है. वहीं ईरान भी लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से पलटवार कर रहा है.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे 

श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

जिस अरबपति के पास 16 हजार किलो सोना, उसने बताया ईरान जंग के बीच कितना ऊपर जाएगा गोल्ड

जॉयअलुक्कास के मालिक जॉय अलुक्कास ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह बताई है. उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक जोखिमों के चलते आने वाले वर्षों में सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी.

मिडल ईस्ट में महाजंग: 7 दिन, 14 देश और तबाही का मंजर... जानें अब तक क्या-क्या हुआ

अमेरिका और इजरायल के हमलों को एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन मध्य पूर्व में भड़की आग ठंडी होने के बजाय और फैलती नजर आ रही है. इन सात दिनों में हालात इतनी तेजी से बदले हैं कि संघर्ष अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहा.

ईरान को US आर्मी और फाइटर जेट्स की खुफिया इनपुट दे रहा रूस... अमेरिका का बड़ा दावा

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ईरान को अमेरिकी सेना से जुड़ी अहम टारगेटिंग इंटेलिजेंस मुहैया करा रहा है. इसमें अमेरिकी वॉरशिप और एयरक्राफ्ट की लोकेशन तक शामिल बताई जा रही है. यदि यह सही है तो संकेत है कि संघर्ष में अब एक बड़ा वैश्विक खिलाड़ी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो गया है.

'वो न्यूयॉर्क का मेयर तक तो चुन नहीं सकते...', ट्रंप पर ईरान के उप विदेश मंत्री का तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

भारत के आस-पास मंडरा रहे रूसी तेल के जहाज, अमेरिका के एक ऐलान के बाद बढ़ी हलचल

मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण तेल आपूर्ति संकट गहरा हो रहा है. लेकिन भारत के लिए ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है क्योंकि बड़ी मात्रा में रूसी तेल भारत के पास समुद्र में मौजूद है. अमेरिका ने भारत को रूसी तेल की खरीद को लेकर अस्थायी छूट दे दी है जिससे भारत के लिए चीजें और आसान हो गई हैं.

ईरान-इजरायल जंग: जुमे पर यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद में सन्नाटा, देखें तस्वीरें

रमजान के तीसरे जुमे पर यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद वीरान दिख रही है. इज़रायल की होम फ्रंट कमांड ने ईरान के खतरे के चलते पूरे देश में सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी है. अल-अक्सा मस्जिद परिसर में नमाज़ की अनुमति नहीं दी गई है जिससे मस्जिद खाली रह गई है. देखें वीडियो.

हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने कर दी बमों की बारिश, इस्लामिक रेसिस्टेंस' ने किया बदले का ऐलान

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.

दोस्ती, अश्लील तस्वीरें और फिर लड़कियों को करता था मजबूर... FBI की गिरफ्त में बांग्लादेशी डॉक्टर

बांग्लादेशी नागरिक को मलेशिया से अलास्का प्रत्यर्पित किया गया है. उस पर सोशल मीडिया के जरिए सैकड़ों किशोरियों का यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है. आरोपी फर्जी पहचान बनाकर नाबालिगों को फंसाता था.

ईरान ने अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम THAAR को किया ध्वस्त, जॉर्डन में था तैनात

ईरान ने अमेरिका के सबसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम 'थार' (THAAD) को निशाना बनाकर मिडिल ईस्ट में युद्ध की दिशा बदल दी है. नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि ईरान ने जॉर्डन, यूएई और सऊदी अरब में अमेरिकी रडार प्रणालियों को नष्ट कर दिया है, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर हो गया है.

'जो US-इजरायल संग करे अच्छा बर्ताव, और...', ट्रंप ने बताया कैसा होना चाहिए ईरान का अगला लीडर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में किसी धार्मिक नेता की सरकार बनती है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरी यह है कि वहां ऐसा नेता हो जो न्यायपूर्ण हो और अमेरिका-इजरायल और सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करे.

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच रियाद पहुंचे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, सऊदी रक्षा मंत्री संग की अहम बैठक

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज और पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने रियाद में उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने ईरानी हमलों की निंदा की और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की.

अमेरिका से 12 हजार बम बॉडी खरीदेगा इजरायल, मिडिल-ईस्ट वॉर के बीच हुई इमरजेंसी डील

अमेरिका ने इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के गोला-बारूद और तकनीकी सहायता की आपातकालीन बिक्री की मंजूरी दी है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के तहत मानते हुए पारंपरिक प्रक्रिया को छोड़ दिया है. इस कदम से इजरायल की रक्षा क्षमता मजबूत होगी और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा.

ट्रंप का 'गेम ओवर' वाला दावा, बोले- 'ईरान की सेना-नौसेना हुई खत्म, लीडरशिप का भी सफाया'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान की सेना, नौसेना और वायु सेना को खत्म कर दिया है. उन्होंने ईरान के दो नेताओं के सेट खत्म करने का भी दावा किया. इस दौरान ट्रंप ने युद्ध में तैनात अपनी सेना की तारीफ भी की.

लंबा खिंचता दिख रहा ईरान युद्ध, ट्रंप की राष्ट्रपति की कुर्सी भी खतरे में पड़ेगी?

अमेरिका और इजरायल का ईरान के साथ युद्ध लंबा खिंचता दिख रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह युद्ध सितंबर तक खिंच सकता है और ऐसा हुआ, तो यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के लिए भी खतरा बन सकता है.

ईरान में जंग की कीमत चुका रहा US, इस सस्ते ड्रोन से ट्रंप आर्मी के छूटे पसीने... तकनीक भी किया हाईजैक

ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिका को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक जंग के पहले 100 घंटों में अमेरिका करीब 3.7 अरब डॉलर खर्च कर चुका है. ईरान के सस्ते ड्रोन हमलों को रोकने के लिए अमेरिका को बेहद महंगे मिसाइल सिस्टम इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं, जिससे युद्ध की लागत तेजी से बढ़ रही है.

ट्रंप से बुरी तरह खफा हैं खाड़ी देश, ईरान से युद्ध के बीच हैं दो शिकायतें

मिडिल ईस्ट की जंग अब अमेरिका के लिए भी मुश्किल बनती दिख रही है. खाड़ी देशों का आरोप है कि यूएस और इजरायल ने ईरान पर हमले से पहले उन्हें भरोसे में नहीं लिया. अब ईरान के पलटवार में वही देश सबसे ज्यादा निशाने पर हैं, जिससे वॉशिंगटन और उसके अरब सहयोगियों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है.

'Wasted...', अमेरिका ने ईरान के ठिकानों को कैसे उड़ाया, GTA स्टाइल में वीडियो बनाकर बताया

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है. यह वीडियो पूरी तरह मशहूर GTA गेम के स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें ईरान के मिसाइल ठिकानों और नौसेना की तबाही को गेमिंग मिशन की तरह दिखाया गया है.

'ईरान बिना शर्त सरेंडर करे', ट्रंप की सीधी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि यदि ईरान की सेना ने समर्पण नहीं किया तो आने वाले दिनों में ईरान के टॉप कमांडरों को लक्षित कर मार गिराया जाएगा. देखें वीडियो.

हजारों की मौत, हर तरफ तबाही... यूएस-इजरायल और ईरान जंग के 7 दिन, जानें- अबतक के बड़े अपडेट्स

मिडिल ईस्ट की महाजंग अब 7 दिन में 14 देशों तक फैल गई है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी जोरदार पलटवार किया. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का वो अल्टीमेटम क्या है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया? जानिए अबतक के बड़े अपडेट्स...

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us