
दोस्ती, अश्लील तस्वीरें और फिर लड़कियों को करता था मजबूर... FBI की गिरफ्त में बांग्लादेशी डॉक्टर
AajTak
बांग्लादेशी नागरिक को मलेशिया से अलास्का प्रत्यर्पित किया गया है. उस पर सोशल मीडिया के जरिए सैकड़ों किशोरियों का यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है. आरोपी फर्जी पहचान बनाकर नाबालिगों को फंसाता था.
डिजिटल दुनिया के अंधेरे कोनों में छिपकर मासूमों को फंसाने वाले एक खतरनाक अपराधी को अंततः कानून के लंबे हाथों ने दबोच लिया है. एफबीआई (FBI) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी हासिल करते हुए 28 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक जोबैदुल अमीन को मलेशिया से गिरफ्तार कर अलास्का पहुंचा दिया है.
अमीन पर सैकड़ों किशोरियों को सोशल मीडिया के जरिए अपनी जाल में फंसाने, उनका यौन शोषण करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के बेहद गंभीर आरोप हैं.
अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार, जोबैदुल अमीन मलेशिया में रहकर चिकित्सा (Medicine) की पढ़ाई कर रहा था. वहीं से उसने सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी पहचान बनाई. वह अक्सर खुद को एक किशोर के रूप में पेश करता था ताकि अमेरिकी किशोरियों का भरोसा जीत सके. एक बार संपर्क होने के बाद, वह चालाकी से उन्हें अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के लिए मजबूर करता था.
जैसे ही कोई पीड़ित तस्वीर भेज देती, अमीन का असली चेहरा सामने आ जाता. वह उन तस्वीरों का उपयोग करके पीड़ितों को और अधिक फोटो भेजने के लिए ब्लैकमेल करता था. वह धमकी देता था कि यदि उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह उन तस्वीरों को उनके परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच साझा कर देगा.
यह भी पढ़ें: मर्डर कर एसिड से जलाया बॉयफ्रेंड का चेहरा...अश्लील वीडियो दिखाकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल
क्रूरता की हदें: पीड़ितों को आत्महत्या के लिए उकसाया अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, अमीन केवल ब्लैकमेल ही नहीं करता था, बल्कि वह अपनी इस क्रूरता का आनंद लेता था. उसने शेखी बघारी थी कि उसकी वजह से कई लड़कियां आत्महत्या और आत्म-नुकसान (Self-harm) की कगार पर पहुंच गईं.

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान को सरेंडर करना चाहिए, लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है. अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा सामान्य करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि इस रास्ते पर आवाजाही बंद होने से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की आवाजाही में बाधा के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. देखें वीडियो.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.








