
ईरान ने अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम THAAR को किया ध्वस्त, जॉर्डन में था तैनात
AajTak
ईरान ने अमेरिका के सबसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम 'थार' (THAAD) को निशाना बनाकर मिडिल ईस्ट में युद्ध की दिशा बदल दी है. नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि ईरान ने जॉर्डन, यूएई और सऊदी अरब में अमेरिकी रडार प्रणालियों को नष्ट कर दिया है, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर हो गया है.
ईरान ने अरब प्रायद्वीप में स्थित कई महत्वपूर्ण सैन्य अड्डों पर सटीक हमले कर अमेरिकी निर्मित रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है. सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, जॉर्डन के मुवाफ्फाक साल्टी एयर बेस पर तैनात अमेरिकी 'थार' (THAAD) मिसाइल बैटरी का रडार पूरी तरह नष्ट हो गया है. इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर भी रडार वाली बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है. ईरान का मुख्य उद्देश्य आने वाली मिसाइलों और ड्रोन्स का पता लगाने वाले इन आधुनिक रडार को खत्म कर एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करना है. जॉर्डन के मुवाफ्फाक साल्टी एयर बेस पर हुआ हमला सबसे विनाशकारी रहा है. ये बेस ईरान से लगभग 500 मील दूर स्थित है और अमेरिका के लिए एक बड़ा केंद्र रहा है. लड़ाई शुरू होने से पहले ली गई तस्वीरों में रनवे पर 50 से ज्यादा जेट, ड्रोन और परिवहन विमान खड़े थे. पर अब सैटेलाइट इमेज में रडार के पास 13 फीट के दो बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इसे नष्ट करने की कोशिश की गई. नष्ट हुआ THAAD मिसाइलों के लिए रडार प्रणाली AN/TPY-2 पोर्टेबल रडार है, जिसका निर्माण रेथियॉन कंपनी द्वारा किया जाता है. जिसकी कीमत लगभग आधा अरब डॉलर (50 करोड़ डॉलर) है. ये रडार सिस्टम पांच 40 फुट लंबे ट्रेलरों में फैला हुआ है जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त या मलबे में तब्दील हो गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये रडार और थार बैटरी को फरवरी में तैनात किया गया था और ऐसा मालूम होता है कि इन रडारों पर 1 या 2 मार्च हो हमला हुआ है.
जॉर्डन तक समिति नहीं हैं हमले रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलों का सिलसिला केवल जॉर्डन तक सीमित नहीं है. एक मार्च की सैटेलाइट तस्वीरों में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास एक रडार साइट से धुआं उठता हुआ देखा गया. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से इस नुकसान पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. संयुक्त अरब अमीरात में रुवैस और सादेर के पास स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों को भी 28 फरवरी और 1 मार्च के बीच निशाना बनाया गया. रुवैस में कम से कम तीन और सादेर में चार इमारतों को नुकसान पहुंचा है. सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के अनुसार, इन जगहों पर थार बैटरी और रडार सिस्टम स्टोर किए जाते थे. सैटेलाइट फुटेज में उन शेड्स को क्षतिग्रस्त दिखाया गया है, जहां रडार सिस्टम रखे जाते थे. यूएई के पास अपनी दो थार बैटरियां हैं, जबकि अमेरिका भी वहां अपनी यूनिट्स संचालित करता है, लेकिन फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि नुकसान किसका ज्यादा हुआ है. हथियार विशेषज्ञ एन.आर. जेनजेन-जोन्स के अनुसार, AN-TPY/2 रडार असल में थार बैटरी का 'हार्ट' है. ये रडार ही इंटरसेप्टर मिसाइलों को लॉन्च करने और हवाई खतरों की तस्वीर साफ करने में मदद करता है. उन्होंने कहा कि एक भी रडार का नुकसान एक महत्वपूर्ण परिचालन घटना है, क्योंकि इसे आसानी से बदला नहीं जा सकता. रिप्लेसमेंट यूनिट को कहीं और से मंगाने में काफी वक्त और प्रयास लगेगा. हालांकि, रडार के बिना सिस्टम पूरी तरह बेकार नहीं होता, लेकिन इसकी सुरक्षा करने और बड़े क्षेत्र की रक्षा करने की क्षमता गंभीर रूप से घट जाती है.
'अर्ली वार्निंग को भी भारी नुकसान' बताया जा रहा है कि THAAR ही नहीं, बल्कि कतर के उम्म दहल में स्थित अमेरिकी निर्मित 'अर्ली वार्निंग' रडार सिस्टम को भी नुकसान पहुंचने की खबरें हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान ने जानबूझकर संचार, रडार और खुफिया उपकरणों को निशाना बनाया है, ताकि अमेरिकी ठिकानों का बाहरी दुनिया से संपर्क कट जाए. पेंटागन के प्रवक्ता ने परिचालन सुरक्षा का हवाला देते हुए विशिष्ट क्षमताओं की स्थिति पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है. मिडिल ईस्ट में मौजूद ये रडार अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा की पहली पंक्ति थे, जो अब खतरे में हैं. वहीं, हवाई हमलों के बीच यूएई के आसमान में लड़ाकू विमानों की सक्रियता बढ़ गई है. फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने पुष्टि की है कि फ्रांस ने यूएई में अपने सैन्य अड्डों की रक्षा के लिए राफेल लड़ाकू विमान तैनात किए हैं.
UAE पर दागी 137 मिसाइलें यूएई ने बताया कि शनिवार को युद्ध के पहले दिन 137 मिसाइलें दागी गई थीं जो गुरुवार तक घटकर केवल सात रह गई हैं. हालांकि, बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या घटी है, लेकिन ड्रोन हमलों अभी भी जारी हैं. ईरान की ओर से अबतक यूएई पर 1,072 ड्रोन और 196 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जा चुकी हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि थार जैसे सिस्टम को पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली के साथ जोड़कर सुरक्षा की परतें बनाई जाती हैं. ईरान की वर्तमान रणनीति इन परतों को भेदने की है, अगर रडार नेटवर्क ध्वस्त हो जाता है तो मिसाइल डिफेंस सिस्टम बिना किसी हिसाब के काम करने लगता है. ईरान के इस कदम ने अमेरिका को रक्षात्मक स्थिति में ला खड़ा किया है. अब चुनौती ये है कि इन महंगे और दुर्लभ रडार सिस्टम को कितनी जल्दी बदला जा सकता है, क्योंकि युद्ध लंबा खींचने के आसार हैं और हवाई हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान को सरेंडर करना चाहिए, लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है. अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा सामान्य करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि इस रास्ते पर आवाजाही बंद होने से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की आवाजाही में बाधा के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. देखें वीडियो.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.








