
'Wasted...', अमेरिका ने ईरान के ठिकानों को कैसे उड़ाया, GTA स्टाइल में वीडियो बनाकर बताया
AajTak
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है. यह वीडियो पूरी तरह मशहूर GTA गेम के स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें ईरान के मिसाइल ठिकानों और नौसेना की तबाही को गेमिंग मिशन की तरह दिखाया गया है.
व्हाइट हाउस ने X (ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा करते हुए दिखाया कि अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर कैसे हमला किया. इस ऑपरेशन में मिसाइल जखीरे और नौसेना को सटीक निशाने पर रखा गया. व्हाइट हाउस ने इसे GTA स्टाइल के वीडियो के जरिए जनता के सामने पेश किया, जिसमें हाई-एड्रेनालाईन ड्रोन हमले, बमबारी और समुद्री टारगेट्स की तबाही दिखाई गई है.
व्हाइट हाउस ने अपने वीडियो की शुरुआत GTA‑स्टाइल में की है, जहां स्क्रीन पर टेक्स्ट और मैप दिखाई देते हैं. ऊपर लिखा आता है 'Mission: Operation Epic Fury', जिससे यह साफ होता है कि यह अमेरिका का ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान है. इस ऑपरेशन का मकसद स्पष्ट था ईरान के मिसाइल जखीरे को नष्ट करना, उसकी नौसेना को निशाना बनाना और यह सुनिश्चित करना कि वह कभी परमाणु हथियार न बना पाए.
यह भी पढ़ें: हजारों की मौत, हर तरफ तबाही... यूएस-इजरायल और ईरान जंग के 7 दिन, जानें- अबतक के बड़े अपडेट्स
वीडियो में अमेरिकी ड्रोन और फाइटर जेट्स की उड़ान और सटीक हमले को दिखाया गया है. स्क्रीन पर 'स्कोर. और 'मिशन अपडेट' पॉइंट्स भी दिखाए गए हैं. व्हाइट हाउस ने इस वीडियो के जरिए सिर्फ हमला ही नहीं, बल्कि अपनी ताकत और रणनीति का संदेश पूरी दुनिया के सामने रखा है.
बतादें कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी इस महाजंग को एक हफ्ता पूरा हो चुका है. 28 फरवरी को शुरू हुआ यह संघर्ष अब सिर्फ दो-तीन देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें कई क्षेत्रीय ताकतें शामिल हो चुकी हैं. इस एक हफ्ते में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े कमांडरों की मौत की खबरें सामने आई हैं. जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार मिसाइल हमले किए हैं.
यह भी पढ़ें: चूक या टार्गेट... ईरान के मीनाब में गर्ल्स स्कूल पर हमले के पीछे क्या?

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.









