
अमेरिका से 12 हजार बम बॉडी खरीदेगा इजरायल, मिडिल-ईस्ट वॉर के बीच हुई इमरजेंसी डील
AajTak
अमेरिका ने इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के गोला-बारूद और तकनीकी सहायता की आपातकालीन बिक्री की मंजूरी दी है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के तहत मानते हुए पारंपरिक प्रक्रिया को छोड़ दिया है. इस कदम से इजरायल की रक्षा क्षमता मजबूत होगी और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा.
अमेरिका ने इजरायल को गोला-बारूद और उससे जुड़े साजो-सामान की बिक्री के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इजरायल सरकार को लगभग 151.8 मिलियन डॉलर के गोला-बारूद और गोला-बारूद सहायता बेचने की मंजूरी दे दी है.
इजरायल सरकार ने अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका से भारी मात्रा में हथियारों की मांग की थी. इस डील के तहत इजरायल 12 हजार BLU-110A/B सामान्य प्रयोजन वाले, 1,000 पाउंड के बम बॉडी खरीदेगा.
बमों के अलावा, इस डील में अमेरिकी सरकार और ठेकेदार इंजीनियरिंग, रसद (लॉजिस्टिक्स) और तकनीकी सहायता सेवाएं भी शामिल होंगी.
आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल इजरायल-अमेरिका के बीच हुई इस डील की सबसे अहम बात ये है कि इसे सामान्य प्रक्रिया के बजाय आपातकालीन प्रावधानों के तहत मंजूरी दी गई है. इस कदम को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों में बताया गया है. इसके कारण 'आर्म्स एक्सपोर्ट कंट्रोल एक्ट' के तहत होने वाली कांग्रेस की समीक्षा की जरूरतों को छोड़ दिया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे संसद की लंबी प्रक्रिया के बिना ही मंजूरी दे दी गई है.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने तर्क देते हुए कहा, 'एक आपात स्थिति मौजूद है जिसके लिए इजरायल सरकार को इन रक्षा लेखों और रक्षा सेवाओं की तत्काल बिक्री की जरूरत है.'
क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा का लक्ष्य अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, ये प्रस्तावित बिक्री इजरायल की वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की क्षमता में सुधार करेगी. ये कदम अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुताबिक है. अमेरिका का मानना है कि इजरायल मिडिल-ईस्ट में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए एक बड़ी शक्ति रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान को सरेंडर करना चाहिए, लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है. अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा सामान्य करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि इस रास्ते पर आवाजाही बंद होने से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की आवाजाही में बाधा के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. देखें वीडियो.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.








