
जिस अरबपति के पास 16 हजार किलो सोना, उसने बताया ईरान जंग के बीच कितना ऊपर जाएगा गोल्ड
AajTak
जॉयअलुक्कास के मालिक जॉय अलुक्कास ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह बताई है. उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक जोखिमों के चलते आने वाले वर्षों में सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी.
दुनिया की सबसे बड़ी पारिवारिक स्वामित्व वाली ज्वेलरी कंपनी जॉयअलुक्कास के मालिक भारतीय उद्योगपति जॉय अलुक्कास का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से सोने की कीमतों में और उछाल देखने को मिलेगा. उनका मानना है कि भू-राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों से घिरी दुनिया में आने वाले सालों में सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी.
वो गिनाते हैं कि ईरान पर अमेरिकी हमले और उसके जवाब में दुबई पर किए गए अचानक ड्रोन हमले, जिनमें शहर के एयरपोर्ट और प्रसिद्ध बुर्ज अल अरब होटल को निशाना बनाया गया, ऐसे ही रिस्क के उदाहरण हैं.
जॉयअलुक्कास ग्रुप के मालिक दुबई में ईरान के हमलों के दौरान वहीं मौजूद थे. इस दौरान दुबई से ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'जब भी दुनिया में तनाव होता है, लोग सुरक्षा के लिए स्वाभाविक रूप से सोने की ओर भागते हैं. इससे कुछ दिनों के लिए सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं.'
उन्होंने कहा, 'अगले 2 से 3 सालों में, जब तक दुनिया में सच में शांति नहीं आती, सुधार नहीं आता, खासकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वैश्विक भू-राजनीति में, मुझे सोने की कीमतों में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिखती. बीच-बीच में गिरावट आ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर सोना ऊपर ही जाएगा.'
कीमतों के साथ ऊपर जाएंगे सोने के स्टॉक की कीमतें
उनकी टिप्पणियां बताती हैं कि दुनिया में सोने के बड़े निवेशक हाल की अस्थिरता को किस नजर से देख रहे हैं. पिछले एक साल में सोने की कीमतें 75 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई हैं और जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर चली गई थीं.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.









