
अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
AajTak
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.
श्रीलंका में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है. अस्पताल सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. दरअसल बुधवार को श्रीलंका के दक्षिणी तट गाले के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena डूब गया था. इस घटना के बाद श्रीलंका ने समुद्र से 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए थे.
यह युद्धपोत भारत के विशाखापत्तनम से ईरान लौट रहा था. जहाज ने भारत में आयोजित नौसैनिक फ्लीट रिव्यू अभ्यास में हिस्सा लिया था और उसके बाद अपने देश लौट रहा था. मामले में गाले हार्बर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मजिस्ट्रेट जांच पूरी की गई. इसके बाद करापिटिया अस्पताल के ज्यूडिशियल मेडिकल ऑफिसर ने 84 शवों का पोस्टमार्टम किया.
अमेरिकी हमले में डूबे युद्धपोत IRIS Dena से बरामद हुए थे शव
अस्पताल सूत्रों के अनुसार 84 में से 80 शवों की पहचान जीवित बचे नाविकों ने कर ली है. गाले अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा है कि पोस्टमार्टम के प्रमाण पत्र तय प्रक्रिया के अनुसार जारी किए जाएंगे. फिलहाल सभी शव अस्पताल के मोर्चरी में रखे हुए हैं. इस हादसे में कुल 32 नाविकों को जिंदा बचाया गया था. अधिकारियों के अनुसार इनमें से आठ नाविक अभी भी इमरजेंसी केयर यूनिट में इलाज करा रहे हैं. बाकी 24 नाविकों का इलाज जनरल केयर अस्पताल में चल रहा है.
84 में से 80 नाविकों की पहचान, अस्पताल में रखे गए अवशेष
इसी बीच कोलंबो में इस घटना के विरोध में एक प्रदर्शन भी किया गया. विपक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन का थीम था नो ब्लड फॉर ऑयल. इस प्रदर्शन में कोलंबो में ईरान के राजदूत अलीरेजा डेलखोश भी शामिल हुए. प्रदर्शन में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने की मांग की गई. ईरानी राजदूत ने कहा कि अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हैं.

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे
श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.









