
मालेगांव 2008 ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट ने कहा– सबूतों में खामियां, कई आरोप साबित नहीं हुए
AajTak
मालेगांव 2008 ब्लास्ट केस में NIA की विशेष अदालत ने कई अहम टिप्पणियां की हैं. कोर्ट ने कहा कि बाइक, आरडीएक्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग, कॉल इंटरसेप्शन और साजिश जैसे पहलुओं पर सबूत कमजोर और अपूर्ण हैं. ATS की जांच पर भी सवाल उठे. कोर्ट ने कहा कि साक्ष्य में संदेह है, जिससे आरोपियों पर केस साबित नहीं हो सका.
मालेगांव 2008 ब्लास्ट केस में मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने कई गंभीर टिप्पणियां की हैं और आरोप साबित न होने के कारण कई आरोपियों को राहत दी है. कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा पेश किए गए सबूतों में गंभीर खामियां थीं.
मामले की शुरुआत उस टू-व्हीलर से हुई जिस पर बम बांधकर धमाका किया गया था. लेकिन कोर्ट ने पाया कि उस गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर ठीक से नहीं पढ़े जा सके. ATS ने दावा किया था कि वह बाइक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की थी, लेकिन कोर्ट ने पाया कि उन्होंने दो साल पहले ही वह गाड़ी त्याग दी थी जब वो संन्यासी बनी थीं.
एनआईए अदालत ने कई गंभीर टिप्पणियां की
आरडीएक्स के बारे में कोर्ट ने कहा कि उसके स्त्रोत, परिवहन और उपयोग को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं है. आरोप था कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने कश्मीर से आरडीएक्स लाकर नासिक में बम बनाया, लेकिन कोर्ट ने इसे साबित करने लायक साक्ष्य नहीं पाए.
ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई और पत्थरबाजी की, जिससे मौके की शुद्धता नष्ट हो गई. पुलिस ने न कोई नक्शा बनाया, न फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए. एक अन्य अहम सबूत आरोपी शंकराचार्य की लैपटॉप रिकॉर्डिंग पर भी कोर्ट ने शक जताया. लैपटॉप को बिना सील किए 24 घंटे तक खुला रखा गया, जिससे उसमें छेड़छाड़ की आशंका बढ़ गई.
UAPA के तहत मंजूरी की प्रक्रिया भी अधूरी

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






