
मालदीव चुनाव के लिए भारत में भी रखे जाएंगे बैलेट बॉक्स, यहां भी होगी वोटिंग... जानिए क्या है पूरा मामला
AajTak
मालदीव में चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए भारत से भी 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. मालदीव चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम, श्रीलंका और मलेशिया में भी रखे जाएंगे.
मालदीव में चुनाव होने वाले हैं जिसके बैलेट बॉक्स भारत, श्रीलंका और मलेशिया में भी रखे जाएंगे. करीब 11,000 मालदीवियों ने अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करने की मांग की है. मालदीव के इलेक्शन कमीशन ने रविवार को इसकी जानकारी दी. चुनाव आयोग की अधिसूचना का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि 21 अप्रैल के चुनावों के लिए लोगों को अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की छह दिन की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई.
इलेक्शन कमीशन ने कहा कि मालदीव के चुनावों के लिए बैलेट बॉक्स केरल की राजधानी (तिरुवनंतपुरम), श्रीलंका के कोलंबो और मलेशिया के कुआलालंपुर में भी रखे जाएंगे क्योंकि तीनों में से प्रत्येक देश में कम से कम 150 लोगों ने मतदान करने के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन कराया है.
भारत से 150 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
वेब पोर्टल adadhu.com ने चुनाव आयोग के महासचिव हसन जकारिया के हवाले से कहा, 'पहले की तरह श्रीलंका और मलेशिया में पर्याप्त लोगों ने पंजीकरण कराया है. भारत के तिरुवनंतपुरम में 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है इसलिए हमने वहां एक बैलेट बॉक्स स्थापित करने का फैसला किया है.' चुनाव आयोग को इस अवधि के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर दोबारा रजिस्ट्रेशन की मांग वाले 11,169 आवेदन मिले हैं. एडिशन.एमवी न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, 1,141 फॉर्म खारिज कर दिए गए हैं और 10,028 स्वीकार कर लिए गए हैं.
इन देशों में नहीं होगा मतदान
पिछले चुनावों की तुलना में इस साल दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या कम होने की ओर इशारा करते हुए जकारिया ने कहा कि ब्रिटेन, यूएई और थाईलैंड में मतदान नहीं होगा. मालदीव में रविवार को चुनाव होने वाले थे. हालांकि रमजान के महीने के दौरान चुनाव कराने से परहेज करते हुए एक अधिनियम में संशोधन के बाद आधिकारिक चुनाव की तारीख स्थगित कर दी गई थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








