
मां बनने वाली हैं टीवी की 'नागिन' सुरभि ज्योति, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज
ABP News
Surbhi Jyoti Pregnancy: टीवी सीरियल 'नागिन' में बेला के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस सुकभि ज्योति जल्दी ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.
टेलीविजन के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आ रही है. टीवी की पॉपुवर एक्ट्रेस ने शादी के दो साल बाद प्रेगनेंसी अनाउंस की है. ये खुशखबरी सुन उनके फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की सबसे पॉपुलर और पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक सुरभि ज्योति हैं. सुरभि ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है.
सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूजसुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक तरफ सुरभि के पति के पैर नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ सुरभि के पैर और दोनों के बीच में छोटे बेबी के शूज रखे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में सबसे पहले ओम लिखा और इसके बाद लिखा, 'हमारा सबसे बेहतरीन एडवेंचर शुरू होने वाला है, छोटा सा इस जून को दुनिया में आने वाला है.'
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












