
मां ने मोबाइल छोड़ पढ़ने को कहा, 20वीं मंजिल से कूदी 10वीं की छात्रा, हुई मौत
AajTak
मां से डांट पड़ने के बाद छात्रा ने गुस्से में कमरे की खिड़की खोली और वहां से कूद गईं. सुरक्षा कर्मी और पड़ोसी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की. सिर पर गंभीर चोटों की वजह से छात्रा की मौत हो गई थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बेंगलुरु में 10वीं क्लास की छात्रा ने अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. छात्रा को मां ने मोबाइल चलाने के बजाए पढ़ाई करने के लिए कहा था. छात्रा की उम्र सिर्फ 15 साल थी. शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मां की फटकार से नाराज होकर उठाया गंभीर कदम
पुलिस ने बताया कि कादुगोडी स्थित एसेट्स मार्क अपार्टमेंट में रहने वाली छात्रा, जो 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, उसे मां द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर डांट पड़ी थी. बताया जा रहा है कि उनकी मां ने परीक्षा नजदीक होने के कारण मोबाइल का इस्तेमाल करने पर उन्हें फटकार लगाई थी. इसस नाराज होकर छात्रा ने अपने अपार्टमेंट से कूदकर जान दे दी. इस घटना के बाद कादुगोडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की.
छात्रा के माता-पिता मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उनकी एक छोटी बेटी और है. यह पूरा परिवार एसेट्स मार्क अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रहता है. पिता एक निजी कंपनी में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं.
तीन दिन बाद थे बोर्ड एग्जाम
छात्रा व्हाइटफील्ड के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की में पढ़ रही थी और अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च को आयोजित होने वाली थीं. बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे, अवंतिका अपने कमरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थीं, जब उनकी मां ने देख लिया. नम्रता ने छात्रा को फोन बंद करके पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी, क्योंकि परीक्षा के लिए केवल तीन दिन बाकी थे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









