
महेंद्र सिंह धोनी ने चली थी गजब की 'चाल', दिनेश कार्तिक की वजह से रोहित शर्मा बने ओपनर
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी की यह चाल कितनी कामयाब रही, ये तो आप समझ ही सकते हैं. रोहित आज दुनिया के मौजूदा बेस्ट ओपनर्स में गिने जाते हैं. इस पूरे वाकये का खुलासा टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने किया है. फिलहाल, भारतीय टीम में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर की जगह बनाने के लिए सूर्यकुमार को ओपनिंग में भेजा है.
भारतीय क्रिकेट टीम में इस साल ओपनिंग में काफी बदलाव किए हैं. अब वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा ने नया एक्सपेरिमेंट करते हुए मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार यादव से ओपनिंग करवाई है. कुछ इसकी आलोचना कर रहे, तो कुछ इसे सपोर्ट भी कर रहे हैं.
मगर आपको बता दें कि टीम इंडिया में इस तरह का एक्सपेरिमेंट पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 2013 में इसी तरह की एक गजब की 'चाल' चली थी. तब धोनी ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने के लिए रोहित शर्मा को ओपनिंग भेजा था.
धोनी की यह चाल कितनी कामयाब रही, ये तो आप समझ ही सकते हैं. रोहित आज दुनिया के मौजूदा बेस्ट ओपनर्स में गिने जाते हैं. इस पूरे वाकये का खुलासा टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने किया है. फिलहाल भारतीय टीम में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर की जगह बनाने के लिए सूर्यकुमार को ओपनिंग में भेजा है.
पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर ने किया खुलासा
श्रीधर ने कहा, 'ऐसा ही एक फैसला धोनी ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान लिया था. तब रोहित को ओपनिंग भेजा था. दिनेश कार्तिक ने प्रैक्टिस मैच में शानदार बैटिंग की थी, लेकिन रोहित भी फॉर्म में थे. ऐसे में दोनों को प्लेइंग-11 में जगह देने के लिए टीम मैनेजमेंट, खासकर कप्तान धोनी ने रोहित को ओपनिंग में भेजा था. यह एक बेहद शानदार रणनीति रही थी.'
2013 में भारत ने जीती थी चैम्पियंस ट्रॉफी

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












