
महिला ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीर, सामने आ गया डॉक्टर पति का दो लड़कियों से अफेयर
AajTak
झारखंड के रांची स्थित रिम्स अस्पताल में तैनात डॉक्टर की करतूत पत्नी के सामने तब आई, जब उसने मोबाइल चैट देखकर शादी की तस्वीर को शेयर किया. ये तस्वीर डॉक्टर की दोनों गर्लफ्रेंड ने देख लीं, जिसके बाद बवाल मच गया.
झारखंड के रांची स्थित रिम्स अस्पताल में तैनात डॉक्टर की करतूत पत्नी के सामने तब आई, जब उसने मोबाइल चैट देखकर शादी की तस्वीर को शेयर किया. ये तस्वीर डॉक्टर की दोनों गर्लफ्रेंड ने देख लीं, जिसके बाद बवाल मच गया. दोनों गर्लफ्रेंड ने थाने में पहुंच डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के डॉ. कुश कुमार पर गंभीर आरोप लगा है. दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उनसे शादी का झांसा देकर रंगरेलियां मना रहा था. एक लड़की का आरोप है कि डॉक्टर पिछले 10 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था, तो वहीं दूसरी लड़की ने बताया कि उसके साथ तीन साल से डॉक्टर का अफेयर चल रहा था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) दोनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें ये जानकारी नहीं थी, कि डॉक्टर की शादी हो चुकी है. हैरानी की बात तो ये है कि जिस लड़की ने 10 साल से रिलेशनशिप में होने का आरोप लगाया है, उसे भी डॉक्टर की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इंडिगो की फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल और घंटों की देरी के बीच यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर स्थिति बेहद अव्यवस्थित रही. कई यात्रियों ने शिकायत की कि न तो समय पर कोई अनाउंसमेंट किया गया और न ही देरी की सही वजह बताई गई. मदद के लिए हेल्प डेस्क और बोर्डिंग गेट पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें स्टाफ का कोई ठोस सहयोग नहीं मिला.

'रात को हमारे फ्लैट में दो लड़कियां आईं थीं...', लड़कों को भारी पड़ा दोस्तों को बुलाना, बताया किस्सा
बेंगलुरु की हाउसिंग सोसाइटी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो बैचलर युवक पर उसके मकान मालिक ने 5000 का जुर्माना सिर्फ इसलिए लगा दिया क्योंकि उसके रूम पर दो लड़कियां रात में रुकी थीं.

Aaj 5 December 2025 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 5 दिसंबर 2025, दिन- शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, रोहिणी नक्षत्र सुबह 11.46 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष राशि में रात 22.15 बजे तक फिर मिथुन में, सूर्य- वृश्चिक राशि में, अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










