
महिला को होटल में हिडन कैमरे का था डर, ऐसा जुगाड़ अपनाया कि अब चर्चा होने लगी
AajTak
एक महिला ने होटल के कमरे में जासूसी कैमरों से बचने के लिए अपने बिस्तर के ऊपर ऐसा जुगाड़ लगाया कि इंटरनेट पर अब इसकी चर्चा होनी लगी है.
चीन में एक महिला ने होटल के कमरे में छिपे कैमरों के डर की वजह से बिस्तर को ढकने के लिए अस्थायी टेंट बना लिया. महिला का ये जुगाड़ अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उसने बड़े ही आसान तरीके से रस्सी और कपड़े की मदद से होटल के बिस्तर के ऊपर एक तम्बू बनाया था. इसका मकसद खुद को संभावित छिपे हुए कैमरों से बचाना था.
हेनान प्रांत के लुओयांग की रहने वाली डांग नाम की महिला ने हाल ही में एक वीडियो साझा सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें दिखाया गया था कि किस प्रकार उसने अपने होटल के कमरे के बिस्तर की सुरक्षा के लिए अस्थायी तम्बू का बना रखा था.
महिला को होटल में जासूसी कैमरो से लगता था डर हालांकि, उन्होंने होटल का नाम या उस स्थान का खुलासा नहीं किया. डांग ने यांगचेंग इवनिंग न्यूज से कहा कि मैंने होटल के मेहमानों पर जासूसी कैमरों से निगरानी रखने की कई रिपोर्ट पढ़ी हैं. खुद को जासूसी करने वाली आंखों से बचाना लगभग असंभव लगा. इस वजह से मैं काफी चिंतित हो गई.
सिर्फ एक चादर और रस्सी से बना लिया तंबू उन्होंने बताया कि इसके बाद शुरुआती विचार जो मेरे मन में आया, वो यात्रा में होटलों में ठहरने के दौरान बिस्तर पर रखने के लिए एक टेंट खरीदने का था. हालांकि, टेंट की ज्यादा कीमत और होटल के कमरे में बिस्तर पर कम जगह की वजह से मैंने इस विकल्प को खारिज कर दिया. इसके बजाय डांग ने एक बड़ी चादर और रस्सी के एक लंबे टुकड़े को बिस्तर ढंकने का जरिया बनाया.
आसानी से ढंक लिया पूरा बिस्तर उसने कहा कि आप रस्सी को किसी ऊंचे स्थान पर बांध सकते हैं, जैसे कि कैबिनेट के हैंडल, पर्दे की पटरी या दीवार के हुक. रस्सी पर डस्टक्लॉथ लटकाकर और इसे बिस्तर के किनारे से दबा दें. यह एक तम्बू जैसा बना जाएगा. क्योंकि कपड़ा काफी हल्का होता है. उन्होंने बताया कि यह काफी आसान तरीका है, किसी भी हिडेन कैमरे से बचने का. उनके वीडियो में तम्बू का आकार दिखाया गया था, जो 1.7 मीटर ऊंचा, 2 मीटर लंबा और 2 मीटर चौड़ा था.
लोग महिला की बुद्धिमानी की कर रहे सराहना डांग के इस वीडियो पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट किया है कि यह महिला रचनात्मक और बुद्धिमान दोनों है. उसने हमें अपनी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका बताया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह एक अच्छा विचार है, लेकिन मैं यह सोचे बिना नहीं रह सकती कि शौचालय जाते समय या नहाते समय कोई क्या कर सकता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









