
महाराष्ट्र: शिवसेना नेता पर रेप का केस दर्ज कराने वाली लड़की मुकरी, BJP नेता पर लगाए ये आरोप
AajTak
शिवसेना नेता रघुनाथ कुचिक पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने केस वापस ले लिया है. साथ ही उसने बीजेपी नेता चित्रा वाघ पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुझे ये केस करवाना नहीं था. पीड़िता ने बताया कि चित्रा वाघ ने उसे धमकी दी है कि अगर वो शिवसेना नेता के खिलाफ आरोप नहीं लगाती है तो उसके परिवार को मार दिया जाएगा.
शिवसेना नेता डॉक्टर रघुनाथ कुचिक के खिलाफ रेप और अबॉर्शन का केस दर्ज कराने वाली लड़की अपने आरोपों से मुकर गई है. लड़की ने डॉक्टर कुचिक के खिलाफ FIR को वापस ले लिया है. लड़की ने सीआरपीसी 164 के तहत इकबालिया बयान दिया था.
23 साल की लड़की ने बुधवार को पुणे जिला अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी 164 के तहत अपना कबूलनामा दर्ज कराया. अपने कबूलनामे में लड़की ने कहा कि उन दोनों के बीच मतभेद और गलतफहमियां हैं, लेकिन वह कभी भी डॉ. कुचिक के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करना चाहती थी.
लड़की ने अपने कबूलनामे में अब आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता चित्रा वाघ उन दोनों के बीच की गलतफहमी का फायदा उठा रही हैं. चित्रा वाघ ने 22 फरवरी के आसपास उसे फोन किया और कुचिक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने के लिए गुमराह किया. चित्रा वाघ ने कुचिक के खिलाफ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के लिए उन्हें कठपुतली के रूप में इस्तेमाल किया.
चित्रा वाघ पर लड़की ने लगाए कई आरोप
लड़की ने अपने कबूलनामे में कहा कि डॉ. रघुनाथ कुचिक के खिलाफ लगाए गए कुछ आरोप सही हैं लेकिन चित्रा वाघ ने कई ऐसे आरोप लगाए हैं जो कभी नहीं हुए जैसे कि आत्महत्या के लिए उकसाना और उसे गोवा ले जाना. लड़की ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.
लड़की ने बताया कि चित्रा बाघ ने उसकी एक नहीं सुनी और कुचिक समेत शिवसेना की छवि खराब करने के लिए अलग-अलग साजिशें रची. वहीं, चित्रा वाघ ने एक लिफाफे की तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि क्या संयोग है कि पीड़ित लड़की झूठे आरोप लगा रही है और डॉक्टर कुचिक मानहानि का नोटिस भेज रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










