महाराष्ट्र: बकरी चोरी के शक में तीन बच्चों को बेरहमी से पीटा, मॉब लिंचिंग में 1 की मौत
AajTak
मामला महाराष्ट्र के परभणी तहसील के उखलद गांव का है. यहां तीन बच्चों को बकरी चोरी के शक की बुनियाद पर भीड़ ने पिटाई कर दी. इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दो का इलाज जारी है.
महाराष्ट्र के परभणी में मॉब लांचिंग का मामला सामने आया है. यहां भीड़ ने बकरी चोरी के शक में तीन बच्चों को बेरमही से इतना पीटा कि एक की मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. दरअसल, मामला महाराष्ट्र के परभणी तहसील के उखलद गांव का है. यहां तीन बच्चों को बकरी चोरी के शक की बुनियाद पर भीड़ ने पिटाई कर दी. इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दो का इलाज जारी है.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से तीनों बच्चों को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो का इलाज जारी है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य की तलाश जारी है.
बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र में मॉब लिंचिंग के मामले सामने आते रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में सांगली जिले में बच्चा चोरी करने के शक में भीड़ ने चार साधुओं पर हमला कर दिया था. यह घटना जाट तहसील के लवंगा गांव में हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. चारों साधु यूपी के रहने वाले थे और एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर के मंदिर की ओर जा रहे थे. तभी रास्ता पूछने के दौरान उन पर हमला किया गया था.
2020 में पालघर में हुई थी मॉब लिचिंग
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल 2020 को मॉब लिंचिंग की घटना हुई थी. यहां बच्चा चोरी के शक में दो साधु समेत 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई थी. भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के साधु सुशील गिरी के साथ उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाडे की हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया था. दोनों साधु अपनी गाड़ी से मुंबई से सूरत जा रहे थे तभी पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उनकी हत्या कर दी थी. इसको लेकर अब राज्य सरकार सीबीआई जांच कराने जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










