
महाजुटान की बैठक में महबूबा के बगल में ही क्यों बैठे थे उद्धव ठाकरे, खुद बताई वजह
AajTak
पटना में विपक्षी दलों की बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठने को लेकर भाजपा के निशाने पर आए उद्धव ठाकरे ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था. उन्होंने इस दौरान बीजेपी को पुरानी तस्वीर भी याद दिलाई.
पटना में शुक्रवार को हुई विपक्ष की बैठक में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठने को लेकर बीजेपी उद्धव ठाकरे पर हमलावर है. अब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए बताया कि वह जानबूझकर महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठे थे. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि इस दौरान मुफ्ती ने उन्हें बताया कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन इस शर्त पर हुआ था कि संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त नहीं किया जाएगा.
इससे पहले बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि विपक्षी दल केवल अपने वंश को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं. फड़णवीस ने कहा, 'उद्धव ठाकरे जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती की पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए भाजपा की आलोचना करते थे, लेकिन अब वह उनके बगल में बैठे हैं और गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं.'
बताई वजह
ठाकरे ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं जानबूझकर उनके बगल में बैठा था. जो लोग आपके (बीजेपी) साथ गठबंधन करते हैं वे पाक- साफ हैं. जब आप महबूबा के साथ गए तो आपने हिंदुत्व छोड़ दिया? हम आपके नकली हिंदुत्व का बुर्का फाड़ देंगे.' ठाकरे ने सभा की तस्वीरें भी दिखाईं जिनमें मुफ्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ नजर आ रही हैं.
व्हाट्सऐप चैट का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हिंदुत्व नहीं छोड़ा है, उद्धव ने कहा, 'मैं अपने परिवार को लेकर बहुत संवेदनशील हूं. इतना नीचे मत गिरो. आपका (फडणवीस) भी एक परिवार है, और आपके परिवार के बारे में व्हाट्सएप चैट खुले में हैं.' दरअसल ठाकर यहां फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस और कथित क्रिकेट सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी और उनकी बेटी अनिक्षा के बीच फोन पर हुई बातचीत का जिक्र कर रहे थे. अमृता फड़नवीस से रिश्वत और जबरन वसूली की कथित मांग से संबंधित मामले में जयसिंघानी, अनीक्षा और उनके चचेरे भाई निर्मल के खिलाफ दायर आरोप पत्र का हिस्सा हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










