
महबूबा मुफ्ती को किया गया नजरबंद, घाटी के हालात पर महबूबा ने उठाए सवाल
Zee News
महबूबा ने केन्द्र पर इल्जाम लगाया कि जहां भारत सरकार अफगानिस्तान में लोगों के अधिकारों के लिए फिक्र जाहिर कर रही है, वहीं कश्मीरियों को उनके अधिकारों से महरूम रखा गया है.
श्रीनगरः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सदर महबूबा मुफ्ती को मंगल को नजरबंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस कदम से सरकार के जम्मू-कश्मीर में ‘‘स्थिति सामान्य होने के दावों की सच्चाई सामने आ गई है.’’ उन्होंने केन्द्र पर भी इल्जाम लगाया कि जहां भारत सरकार अफगानिस्तान में लोगों के अधिकारों के लिए फिक्र जाहिर कर रही है, वहीं कश्मीरियों को उनके अधिकारों से महरूम रखा गया है. पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की साबिक मुख्यमंत्री ने गुपकर स्थित अपने आवास के मुख्य द्वार के बाहर खड़े सुरक्षा बल के वाहनों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं हैं. GOI expresses concern for the rights of Afghan people but wilfully denies the same to Kashmiris. Ive been placed under house arrest today because according to admin the situation is far from normal in Kashmir. This exposes their fake claims of normalcy. — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti)More Related News
