
मसाबा मसाबा सीजन 2 का ऐलान, फिर पर्दे पर दिखेगी नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता की कहानी
ABP News
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता की जिंदगी पर आधारित ये सीरीज 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई जिसे काफी सराहा भी गया. और अब इसके दूसरे सीजन का ऐलान भी कर दिया गया है.
मसाबा मसाबा सीरीज के पहले सीजन की सफलता के बाद अब मसाबा मसाबा सीजन 2 का ऐलान कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज जल्द ही आएगी फिलहाल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता की जिंदगी पर आधारित ये सीरीज 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई जिसे काफी सराहा भी गया. दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार तभी से कर रहे थे और अब फाइनली इसका ऐलान कर दिया गया. इस सीरीज के ऐलान के साथ ही जो तस्वीरें शेयर की गई हैं. उनमें मसाबा किसी रानी की तरह नजर आ रही हैं.
More Related News













