
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ, अब तुलसी और मिहिर के सामने उठेगा नॉयना के झूठ से पर्दा
ABP News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. तुलसी को अपकमिंग एपिसोड में पता चल जाएगा कि नॉयना उसे और मिहिर को बेवकूफ बना रही थी.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. जल्द ही क्योंकि सास भी की बहू थी की कहानी में बड़ा तमाशा देखने को मिलने वाला है. क्योंकि, अब तुलसी ने बापजी की पोती को अपने घर की बहू बना ली है.
इसी बीच शो में एक बड़ा खुलासा भी होने वाला है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब कुछ ऐसा होगा जिससे तुलसी और मिहिर एक हो जाएंगे. अपकमिंग एपिसोड में नॉयना का राज तुलसी के सामने आने वाला है. तुलसी को हाल ही में इस बारे में पता चला है कि मिहिर और उसके तलाक की खबर नॉयना ने ही बापजी तक पहुंचाई है.
मिहिर के नशे का नॉयना ने उठाया फायदा
इस बात को सुनने के बाद तुलसी ने नॉयना को खूब खरी-खोटी सुनाई. लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि नॉयना कहती है कि 6 साल पहले उसके और मिहिर के बीच कुछ भी नहीं हुआ था. मिहिर शराब के नशे में था, ऐसे में उसे कुछ भी याद नहीं है. बस उसने मिहिर के इसी बात का फायदा उठा लिया.













