
Kritika-Gaurav Wedding: कब है कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी? यहां जानें- वेडिंग डेट, वेन्यू से लेकर रिसेप्शन तक की डिटेल्स
ABP News
Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस जोड़ की वेडिंग डिटेल्स भी सामने आ गई हैं.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं कपल की शादी की की तारीख और बाकी के फंक्शनंस के बारे में जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फाइनली इस जोड़ी की वेडिंग डेट सामने आ गई है. जानते हैं कृतिका और गौरव कब और कहां शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?
कब और कहां है गौरव और कृतिका की शादी? बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक कृतिका और गौरव के करीबी एक सूत्र ने बताया कि ये जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक इंटीमेट फंक्शन में रजिस्टर्ड मैरिज करेगा. यह एक इंटीमेट फंक्शन होगा, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे. इसके बाद अगले दिन, 12 मार्च को एक ग्रैंड फंक्शन होगा, जिसमें कपल के क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत के करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है. जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आ रहा है, कृतिका और गौरव अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को निपटा रहे हैं ताकि वे पूरी तरह से तैयारियों पर फोकस कर सकें.
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “12 मार्च को, कृतिका और गौरव एक थॉटफुल फंक्शन होस्ट करेंगे जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है एलीगेंट, अंडरस्टेट्ड और टाइमलेस. शाम को एक इंटीमेट गैदरिंग होगी जो एक ग्रैंड बॉलीवुड स्टाइल जश्न होगा जिसमें उनके परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट और फिल्म जगत के कलिग्स शामिल होंगे.
पिछले साल दिसंबर में कृतिका-गौरव ने रिश्ता किया था ऑफिशियलकृतिका कामरा और गौरव कपूर ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था. एक्ट्रेस ने गौरव के साथ एक प्यारी सी ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे सोशल मीडिया पर महीनों से चल रही अटकलों की पुष्टि हो गई. कैप्शन में कृतिका ने लिखा, "ब्रेकफास्ट विद...", जो गौरव कपूर के फेमस शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' की ओर एक इशारा था. भारत के सबसे बड़े खेल सितारों के साथ इंटीमेट बातचीत के लिए मशहूर इस लंबे फॉर्मेट के शो ने गौरव को क्रिकेट जगत के सबसे जाने-माने नामों में से एक बना दिया है.













