
ऋतिक रोशन ने देखी शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो, एक्शन सीन की तारीफ में कही ये बात
ABP News
O Romeo Film: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और खासकर इसके दमदार एक्शन सीक्वेंस की खूब सराहना हो रही है. वहीं अब एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' देखी और इसके एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ की.
ऋतिक रोशन ने की फिल्म ओ रोमियो की तारीफऋतिक रोशन ने ओ रोमियो देखने के बाद शाहिद कपूर की जमकर तारीफ की है. ऋतिक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ओ रोमियो की अलग और मजेदार स्टाइल आखिरकार आपका दिल जीत लेती है. मुझे यह काफी पसंद आई. शाहिद कपूर, इस तरह के किरदार आप सबसे बेहतरीन निभाते हैं. आप वाकई कमाल हैं. दोस्तों, इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें. और वह गोल-गोल घूमकर किया गया एक्शन सीन तो शानदार था.
The quirkiness of #ORomeo eventually wins you over. I had fun. @shahidkapoor you do this genre BEST. Too good you are. Go watch it in the theatres guys. Also that running in circles action was brilliant.
फिल्म का कलेक्शन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 13 फरवरी के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद इसने दूसरे दिन 12.65 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, 5वें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया.













