
'टॉक्सिक' के टीजर का काउंटडाउन शुरू, कल खुलेगा यश की रहस्यमयी दुनिया का राज
ABP News
सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. इसी बीच निर्देशक गीता मोहनदास ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है, जिससे दर्शकों के बीच हलचल मच गई है.
Toxic Teaser Release Date: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स' को लेकर चर्चा में है. 19 मार्च 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कुछ समय पहले ही फिल्म का कैरेक्टर अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था, जिससे फैंस में उत्सुकता बहुत बढ़ गई थी. अब जल्द ही इसका टीजर भी रिलीज होने वाला है, जिसमें दर्शकों को डार्क और अलग दुनिया की झलक दिखाई देगी. रिलीज से पहले यह फिल्म अपने प्रमोशन की ओर बढ़ चुकी है, जिससे इंडस्ट्री में हलचल साफ देखी जा सकती है.
कब रिलीज होगा टॉक्सिक का टीजर?
निर्देशक गीता मोहनदास ने हाल ही में एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें यश ऑल ब्लैक लुक में बर्फीले इलाके के बीच शराब पीते नजर आ रहे है. उनके सामने खून के छींटे बर्फ पर दिखाई दे रहे हैं. गीता मोहनदास ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे इसका शानदार टीजर रिलीज किया जाएगा. इस ऐलान ने फैंस की धड़कने तेज कर दी है और सभी बेसब्री से टीजर का इंतजार कर रहे है.
बता दें, फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतरिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं.













