
संजय दत्त की बेटी बन छाई थी ये एक्ट्रेस, अब केरला स्टोरी 2 आएंगी नजर, दिव्यांका त्रिपाठी संग रहा ये कनेक्शन
ABP News
अदिती भाटिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. अब वो जाना पहचाना नाम बन गई हैं. वो फिल्म केरला स्टोरी 2 में नजर आने वाली हैं.
एक्ट्रेस अदिती भाटिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अब फिल्म केरला स्टोरी 2 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने दमदार रोल प्ले किया है. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. ऐसे में आइए नजर डालते हैं अदिती भाटिया की जर्नी पर...
अदिती भाटिया की करियर जर्नीअदिती ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी. वो 2004 में सबसे पहले शओ होम स्वीट होम में करिश्मा के रोल में दिखी थीं. इसक बाद उन्होंने विवाह, शूटआउट एट वडाला, चांस पे डांस जैसी फिल्में की. विवाह में छोटी रजनी बनी थीं. वहीं शूटआउट एट वडावा में वो संजय दत्त की बेटी के रोल में थीं. इस रोल ने उन्हें काफी पहचान दिलाई. वो 2017 में फिल्म सरगोशियां में दिखी थीं.
A post shared by aditi (@aditi_bhatia4)













