
Do Deewane Seher Mein Vs Assi BO: ‘अस्सी’ या 'दो दीवाने शहर में' से कौन करेगी तगड़ी ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
ABP News
Do Deewane Seher Mein Vs Assi BO: शुक्रवार को तापसी की ‘अस्सी’ और सिद्धांत-मृणाल की 'दो दीवाने शहर में' का क्लैश हो रहा है. जानते हैं ये दोनों फिल्में पहले दिन कितनी कमाई कर सकती हैं.
तापसी पन्नू फिल्म 'अस्सी' से बड़े पर्दे पर कम बैक कर रही है. इस फिल्म के निर्माता अनुभव सिन्हा हैं. तापसी और अनुभव इससे पहले 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. वहीं 'अस्सी' में तापसी, एक वकील की भूमिका निभा रही हैं जो एक क्रूर बलात्कार पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती है. तापसी की 'अस्सी' का क्लैश मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने शहर में' से हो रहा है जो एक रोमांटिक ड्रामा है. ये दोनों फिल्में ही 20 फरवरी, शुक्रावर को रिलीज हो रही है. दोनों फिल्में दो बिल्कुल अलग-अलग जॉनर की है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि ये पहले दिन कितनी कमाई कर सकती हैं?
‘अस्सी’ पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? अस्सी की एडवांस बुकिंग बुधवार को, सिनेमाघरों में रिलीज होने से दो दिन पहले शुरू हो गई थी। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ से रिलीज के दिन 1.50-2 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है. अनुमानों के अनुसार, फिल्म भारत में 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भी कर सकती है, लेकिन यह दर्शकों के रिस्पॉन्स पर डिपेंड करता है.
इस आंकड़े को देखते हुए, फिल्म से ‘मुल्क’ जैसी कमाई की उम्मीद है. बता दें कि ‘मुल्क’ अनुभव और तापसी की साथ में पहली फिल्म थी. इसने 2018 में रिलीज के दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे. मुल्क ने कुल 29 करोड़ रुपये कमाए थे और ये फिल्म 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी थीय
‘अस्सी’ की कहानी क्या है‘अस्सी’ एक टीचक परिमा (कनी कुसृति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया जाता है. फिल्म उसके साथ हुए आघात और न्याय पाने के उसके संघर्ष पर बेस्ड है. फिल्म में तापसी पन्नू वकील रावी (जो परीमा के न्याय के लिए लड़ती है) के रोल में हैं. वहीं, मनोज पाहवा एक आरोपी के पिता की भूमिका में हैं और जीशान अय्यूब परीमा के पति की भूमिका में हैं. जज की भूमिका के लिए रेवती को चुना गया है.













