
TRP में बड़ा उलटफेर! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आगे, ‘नागिन’ को लगा झटका
ABP News
हर हफ्ते टीवी सीरियल के दर्शकों को टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. चलिए जानते हैं TRP में किसी हुई चांदी और किसका हुआ बुरा हाल..
इंडिया में फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स का भी खूब क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में दर्शकों को बर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार होता है. क्योंकि, इससे उन्हें पता चल पाता है कि उनका पसंदीदा शो टीआरपी में किस नंबर पर है. अब बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. इस हफ्ते लिस्ट में नंबर वन पर क्योंकि सास भी कभी ने अपनी जगह बनाई है. चलिए जानते हैं बाकी सीरियल्स का क्या हाल है...
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. ऐसे में इस शो ने इस हफ्ते 2.0 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर वन का स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते ये शो 2.1 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर था.
अनुपमा













