
Border 2 BO Day 29 LIVE: नई रिलीज फिल्में भी 'बॉर्डर 2' को नहीं हिला पाईं, 29वें दिन भी खूब छाप रही नोट, जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
ABP News
Border 2 Box Office Day 29 LIVE: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ नई रिलीज फिल्मों के आगे भी खूब दम दिखा रही है. यहां तक कि 29वें दिन भी इसकी कमाई जारी है.
Border 2 Box Office Day 29 LIVE: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब लगभग एक महीना पूरा हो रहा है. इस बीच इस फिल्म ने धमाकेदार परफॉर्म किया है और साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म का टैग भी अपने नाम कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये कई नई रिलीज फिल्मों के बीच भी पूरा दमखम दिखा रही है और खूब कमाई कर रही है. इसी के साथ अब ये पांचवे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां इस वॉर ड्रामा की रिलीज के 29वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.
'बॉर्डर 2' के 28 दिनों का कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इसने खूब कमाई की हालांकि इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव भी बना रहा. इन सबके बीत फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
'बॉर्डर 2' का 29 वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 29)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक पांचवें शुक्रवार को यानी रिलीज के 29वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 0.07 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फिल्म की 29वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े आएंगे.













