
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर तोड़ेगा नॉयना का घमंड, घर से निकालेगा बाहर, मजबूर होकर करेगी आत्महत्या!
ABP News
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी दिन प्रतिदिन मजेदार होती जा रही है. यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में ये शो नंबर वन पर बना हुआ है.
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बापजी की पोती की शादी हो चुकी है. ऐसे में पूरा विरानी परिवार शांति निकेतन वापस लौट चुका है. लेकिन, शांति निकेतन में वापस आते ही नया ड्रामा शुरू हो गया है, जो काफी मजेदार है. दरअसल, मिहिर को पता चल चुका है कि नॉयना ने ही बापजी को उसके और तुलसी के तलाक के पेपर्स दिखाए थे.
साथ ही उसके और अपने रिश्ते के बारे में भी बापजी को बताया था. इस बाद से मिहिर काफी दुखी होता है और नॉयना की सबके सामने खूब लताड़ लगाता है. नॉयना कहती है कि अच्छा ही तो हुआ कि मैंने सबकुछ बापजी को बता दिया. अब झूठ नहीं बोलना पड़ेगा.
अब तुम तुलसी से तलाक ले सकते हो और मुझसे शादी कर सकते हो. लेकिन, मिहिर का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है. ऐसे में नॉयना इमोशनल हो जाती है और कहती है कि चाची तो मुझे देखकर मुंह मोड़ लेती हैं. तुम तो नॉयना डार्लिंग, नॉयना डार्लिंग करके जो मुझे ताने मारते हो वो मुझे समझ नहीं आता क्या.
नॉयना कहती है मुझे दूसरी औरत का टैग मिला













