
'वो कहीं खड़े हो जाएं तो 25-30 लाख मिल जाएंगे', गोविंदा के बैंकरप्ट होने की खबरों पर भांजे ने दिया रिएक्शन
ABP News
गोविंदा को लेकर इन दिनों तरह-तरह की खबरें सुनने को मिल रही है. कहीं उनके अफेयर की चर्चा है तो कहीं उनके दिवालिया होने की खबरें फैली हैं. अब उनके भांजे ने इस पर रिएक्ट किया है.
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. एक्टर की वाइफ सुनीता आहूजा ने बीते दिनों उन पर कई तरह के आरोप लगाए. इसी बीच एक्टर को लेकर खबरें आईं कि वो बैंकरप्ट हो चुके हैं. क्योंकि हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर एक स्कूल में डांस करते हुए नजर आए थे.
उनके वायरल वीडियो को देख लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि गोविंदा अब बैंकरप्ट हो चुके हैं. अब इस पूरे मामले पर उनके भांजे विजय आनंद ने एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की है. उन्होंने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा कि ऐसी बातें फैलती कहां से है.
एक फिल्म के लिए करते थे करोड़ों में चार्ज
इस मुद्दे पर बात करते हुए विनय आनंद ने कहा,'वो सुपरस्टार हैं. गोविंदा आज भी जहां खड़े होजाएं 25 से 30 लाख रुपये आराम से मिल जाएंगे. ये लोग जिसको गरीब बोल रहे हैं..बेवकूफ हैं. लोग लिख रहे हैं गोविंदा सड़क पर आ गए.गोविंदा के साथ ये हो गया. अबे पागलों किधर हो, किसके लिए बकवास कर रहे हो. वो 90 के दशक के सुपरस्टार हैं जो एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज किया करते थे.'













