
Thursday Box Office: थर्सडे को सुस्त पड़ी 'ओ रोमियो', 'तू या मैं' ने तोड़ा दम, जानें- 'बॉर्डर 2' सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?
ABP News
Thursday Box Office Collection 19th February: गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों के कलेक्शन में मंदी देखी गई. यहां तक कि नई रिलीज ओ रोमियो भी सुस्त दिखी.
गुरुवार का दिन सभी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहा. जहां शाहिद कपूर की ओ रोमियो की कमाई में मंदी देखी गई तो वहीं शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं तो पूरी तरह टिकट खिड़की पर ढेर हो गई. इन सबके बीच सनी देओल की बॉर्डर 2 ने चौथे गुरुवार भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचा. चलिए यहां जानते हैं गुरुवार को मर्दानी 3 सहित इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
ओ रोमियो ने थर्सडे को कितनी की कमाई? शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ ही नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में हैं. 13 फरवरी को रिलीज हुई ये फ़िल्म डोमेस्टिक मार्केट में 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ओ रोमियो ने रिलीज के 7वें दिन यानी थर्सडे को टिकट विंडो पर 3.15 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही इस एक्शन- रोमांस थ्रिलर का टोटल कलेक्शन अब 47.15 करोड़ रुपये हो गया है.
तू या मैं ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन? शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल ड्रामा तू या मैं का क्लैश शाहिद कपूर की ओ रोमियो से हुआ था. तू या मैं दर्शकों को इम्प्रेस करने में पूरी तरह फेल हो गई है. रिलीज के 7 दिन बाद भी ये फिल्म 5 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी थर्सडे को 0.34 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद इस फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 4.39 करोड़ रुपये हो गई है.
बॉर्डर 2 का चौथे थर्सडे का कितना रहा कलेक्शन? सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा ने सिनेमाघरों में सक्सेसफुली चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. हालांकि चौथे हफ्ते में इस फिलम की कमाई सबसे कम रही. फिर भी नई रिलीज फिल्मों की भीड़ के बीच भी ये फिल्म टिकी हुई है. वहीं बॉर्डर 2 के चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए हैं.इसके बाद इस फिल्म का भारत में 28 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन अब 324.35 करोड़ रुपये हो गया है.













