
बिटकॉइन स्कैम मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंन्द्र को मिली जमानत
ABP News
Raj Kundra Bail: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से बिटकॉइन घोटाले के मामले में कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे. अब राज को फाइनली इस मामले से राहत मिल गई है, कोर्ट में उन्हें जमानत दे दी है.
पिछले कई दिनों से बिटकॉइन स्कैम मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंन्द्र को इस मामले में राहत मिल गई है. दरअसल राज कुंद्रा को इस मामले में मुंई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी है. राज कुंद्रा के ऊपर 150 करोड़ के 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' का आरोप लगा था. उनको जमानत मिलने की खबर एक्टर के वकील प्रशांत पाटिल ने दी है.
क्या है पूरा मामला?ये मामला साल 2018 में पुणे के निगडी और नांदेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा है. आरोप है कि 'वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड' और 'गैनबिटकॉइन' (gainbitcoin.com) के प्रमोटर अमित भारद्वाज ने निवेशकों को बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर भारी रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी. इसी मामले में राज कुंद्रा पर भी आरोप लगे थे. ED ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी वर्तमान वैल्यू लगभग 150.47 करोड़ रुपये आंकी गई है.
#UPDATE | Businessman Raj Kundra granted bail by the PMLA Court in Mumbai in the Bitcoin scam case. https://t.co/ymV0MF0tfu













