
Border 2 BO Day 28: 'बॉर्डर 2’ ने 28वें दिन भी की अच्छी कमाई, जानें- 27 साल पुरानी 'बॉर्डर' से ज्यादा कमाया मुनाफा या रह गई पीछे?
ABP News
Border 2 BO Day 28: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं रिलीज के 28वें दिन भी इसने ठीक ठाक कमाई की है.
अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में लगे 28 दिन हो गए हैं. शुरुआत में अच्छी कमाई के बाद, जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन वॉर ड्रामा की रफ़्तार चौथे हफ़्ते में काफ़ी धीमी दिखी. फिर भी सनी देओल और वरुण धवन स्टारर इस वॉर ड्रामा ने हर दिन अपने कुल कलेक्शन में इजाफा किया है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
'बॉर्डर 2’ ने 28वें दिन कितना किया कलेक्शन? सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. इस वॉर ड्रामा को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. ये फिल्म रिलीज के 28 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ’रोमियो’ भी इस फिल्म का बाल बांका नहीं कर पाई है. अब इसने सिनेमाघरों में सक्सेसफुली चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं.
इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीक में ‘बॉर्डर 2’ की कमाई 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में इसने 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 22वें दिन इस फिल्म ने 80 लाख रुपये, 23वें दिन 1.9 करोड़ रुपये, 24वें दिन 1.4 करोड़ रुपये, 25वें दिन 60 लाख रुपये, 26वें दिन 80 लाख और 27वें दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था.
'बॉर्डर 2’ वर्सेस बॉर्डर 1997 में रिलीज़ हुई बॉर्डर को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. यह फ़िल्म 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने 66.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके बजट से लगभग छह गुना ज़्यादा थी. वहीं बॉर्डर 2 की लागत 275 करोड़ बताई जा रही है और इसने रिलीज के 28 दिनों में 324.35 करोड़ कमा पाई है. ऐसे में बॉर्डर 2 अपने बजट से दुगनी भी कमाई नहीं कर पाई है लेकिन बजट से ज्यादा कमाने की वजह से ये फिल्म हिट साबित हुई है.













