
यूके में घर खरीदने वाले हैं गुरमीत चौधरी? फोटोज शेयर कर बोले- सपनों को पूरा करने में बिजी हूं
ABP News
गुरमीत चौधरी ने यूके से अपनी नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं और बताया कि वह अपने सपनों को पूरा करने में व्यस्त हैं.
एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों यूके में अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं. वो इस समय इंगलैंड के बर्मिंघम में हैं. वहां से उन्होंने अपनी नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. उनकी पोस्ट से साफ दिख रहा है कि वह अपने काम और सपनों को लेकर बहुत सीरियस हैं.
तस्वीरों में दिखे गुरमीत के नए अंदाज
गुरमीत ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह अलग-अलग जगहों पर नजर आ रहे हैं. एक फोटो में वह नदी के किनारे खड़े हैं और शहर का सुंदर नज़ारा दिखाई दे रहा है.
गुरमीत चौधरी यूके में घर खरीदने की तैयारी में हैं, लेकिन इस बात का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, फैंस को जल्द ही नए घर से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है.













