
'मम्मी मेरी तबीयत ठीक है, दवा खा लूंगी...' प्रेमी का एनकाउंटर और दिव्या के दो कोड वर्ड, 2000 पन्नों की चार्जशीट में कई खुलासे
AajTak
Model Divya Murder Case: हाल ही में हुए दिव्या पाहुजा मर्डर केस में कई जानकारियां सामने आ रही हैं. वह गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड थी. जब संदीप का फर्जी एनकाउंटर हुआ तो दिव्या ही उससे पहले संदीप के साथ थी. वह कोड वर्ड में अपनी मां को संदीप की जानकारियां दे रही थी. दिव्या ने जमानत पर रिहा होने के बाद कई बातें एक अखबार के जरिए शेयर की थीं. बताया था कि जेल में उनके साथ क्या-क्या हुआ.
27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा (Divya Pahuja Murder Case) की गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है. वह हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गाडोली की कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में जमानत पर पिछले साल जून 2023 में रिहा हुई थीं. गैंगस्टर हत्याकांड के समय दिव्या महज 18 साल की थीं. 14 जुलाई 2016 को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने आरोप लगाया था कि वह उस वक्त गैंगस्टर संदीप गाडोली के साथ मुंबई गई थीं. वहां से दिव्या ने अपनी मां के माध्यम से संदीप के प्रतिद्वंद्वियों और हरियाणा पुलिसकर्मियों को उसके ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी. जिसके कारण 6 फरवरी, 2016 को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक होटल में संदीप का 'फर्जी' एनकाउंटर हुआ. जून 2023 में दिव्या को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस आधार पर जमानत दे दी थी कि उन्होंने छह साल जेल में बिताए हैं और ट्रायल खत्म होने में काफी समय लग सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दिव्या को गिरफ्तार किया गया था, उस समय वह गुरुग्राम में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं और एक मॉडल के रूप में भी काम करती थीं. सितंबर 2016 में पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र में यह आरोप लगाया गया था कि दिव्या पाहुजा अपनी मां सोनिया को कोड वर्ड्स के जरिए संदीप के एनकाउंटर से पहले उसकी सारी जानकारी दे रही थी. इसी मामले में दिव्या की मां सोनिया को भी गिरफ्तार किया गया था. दो हजार पन्नों की चार्जशीट के मुताबिक, उसने कोड वर्ड में इसलिए बात की ताकि संदीप को उस पर बिल्कुल भी संदेह न हो कि वह उसकी जानकारी कहीं लीक कर रही है.
कोड वर्ड में होती थी दिव्या की अपमी मां से बात
इनमें से कुछ कोड वर्ड थे 'मम्मी मेरी तबीयत ठीक है. मैं डॉक्टर के पास जा रही हूं.' इस कोड वर्ड का मतलब था कि दिव्या उस समय अकेली है और संदीप उसके आसपास नहीं है. एक अन्य कोड वर्ड था 'मम्मी, दवाई लेके आई हूं. मैं खा लूंगी. ठीक है.' इस कोड वर्ड का मतलब था कि संदीप उसके साथ है.
'पुलिस और गैंगस्टर के बीच फंस गई'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










