
मनरेगा, किसान सम्मान निधि जारी रहेगी या नहीं? वित्त मंत्री ने बताया बजट भाषण में क्यों नहीं था जिक्र
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज सदन में मैंने करीब 82 मिनट का भाषण दिया. ये समझना होगा कि ये डेढ़ घंटे में ये मुमकिन नहीं है कि हर विषय पर मैं बोल सकूं. लेकिन मेरे उस विषय पर न बोलने का ये मतलब नहीं है कि ये तमाम योजनाएं बंद हो जाएंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया.अब इस बजट को लेकर तमाम तरह के दावे भी किए जा रहे हैं. विपक्ष जहां इस बजट पर निशाना साध रही है तो वहीं केंद्र सरकार इस बजट को हर वर्ग को शक्ति देने वाला बता रही है.लेकिन इस बजट से जो एक बड़ा सवाल निकलकर सामने आया है वो ये है कि क्या केंद्र सरकार मनरेगा, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को बंद करने जा रही है? बजट के बाद वित्त मंत्री ने इसको लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है.
क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट के बाद DD को दिए एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज सदन में मैंने करीब 82 मिनट का भाषण दिया. ये समझना होगा कि ये डेढ़ घंटे में ये मुमकिन नहीं है कि हर विषय पर मैं बोल सकूं. लेकिन मेरे उस विषय पर न बोलने का ये मतलब नहीं है कि ये तमाम योजनाएं बंद हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मनरेगा, पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं और मुद्रा जैसी योजनाएं चालू रहेंगी. वित्त मंत्री ने कहा कि मैंने इस विषय पर नहीं बोला लेकिन ये योजनाएं आगे भी चलती रहेंगी.
राज्यों का नाम न लेने पर क्या बोलीं वित्त मंत्री वित्त मंत्री ने कहा कि कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि मैंने भाषण के दौरान कई राज्यों का नाम नहीं लिया. लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि भले ही मैंने कई राज्यों का नाम नहीं लिया लेकिन तमाम योजनाएं उन राज्यों में भी लागू रहेंगी. उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे बजट में जिक्र न होने के बावजूद महाराष्ट्र में एक बड़ा पोर्ट बन रहा है.
पूर्वोदय योजना का किया जिक्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान बताया कि कई लोगों ने मुझसे सवाल पूछा कि मैंने भाषण में पश्चिम बंगाल का जिक्र तक नहीं किया.लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि हर योजना का लाभ बंगाल को भी मिलेगा. जैसे पूर्वोदय योजना का फायदा भी बंगाल को मिलेगा.बता दें कि इस बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए पूर्वोदय योजना का एलान किया गया है. इस योजना से बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बंगाल के विकास को बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी बेचने पर अब लगेगा झटका! बजट में टैक्स तो घटा लेकिन बदल गया ये नियम
बताया क्यों बिहार को दिया विशेष पैकेज वित्त मंत्री ने कहा कि हर साल बाढ़ के कारण बिहार को नुकसान झेलना पड़ता है. ये विषय मन को कचोटता है लेकिन ये बिहार के हाथ में नहीं है क्योंकि इसका बड़ा कारण नेपाल है. कई सालों से नेपाल से बातचीत की जा रही है.इसलिए हमने बिहार को इस बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई जरूरी ऐलान किए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








