)
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 400 लोगों की भीड़ ने SP ऑफिस पर बोला हमला...गाड़ियां फूंकी, एक की मौत
Zee News
Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर में गुरुवार रात फिर से हिंसा भड़क उठी. भीड़ ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उपायुक्त (डीसी) ऑफिस वाले सरकारी परिसर में घुसकर वाहनों को आग लगा दी और तोड़फोड़ की. यह घटना ऐसे समय में हुई जब जिला पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को एक वीडियो में कथित तौर पर हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है.
नई दिल्लीः Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर में गुरुवार रात फिर से हिंसा भड़क उठी. भीड़ ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उपायुक्त (डीसी) ऑफिस वाले सरकारी परिसर में घुसकर वाहनों को आग लगा दी और तोड़फोड़ की. यह घटना ऐसे समय में हुई जब जिला पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को एक वीडियो में कथित तौर पर हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है. "Mob numbering approx. 300–400 attempted to storm the office of SP CCP today, pelting stones, etc. The SF, including the RAF, is responding appropriately by firing tear gas shells to control the situation. Things are under watch...," tweets Manipur Police.
