
मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये 10 पौधे
AajTak
गर्मियों के मौसम में शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं. इन प्रोडक्ट्स में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसकी बजाय आप मच्छरों से निजात पाने के लिए नेचर का सहारा ले सकते हैं.
गर्मियों के मौसम में शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है. आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं. इन प्रोडक्ट्स में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसकी बजाय आप मच्छरों से निजात पाने के लिए नेचर का सहारा ले सकते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 10 खूबसूरत पौधों के बारे में जो ना सिर्फ घर में मच्छरों को आने से रोकेंगे बल्कि ये आपके घर की रौनक भी बढ़ाएंगे. लेमन ग्रास- हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है. लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है. इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है वहीं इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं. गेंदा- गेंदे का फूल ना सिर्फ आपके घर के बालकनी को खूबसूरत बनाने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है. मच्छरों को भगाने के लिए इस फूल की जरूरत नहीं होती, उसके लिए इसका पौधा ही काफी होता है.More Related News













