
मक्का में मिला सोने का विशाल भंडार! मालामाल होगा सऊदी अरब
AajTak
सऊदी अरब में सोने का विशाल भंडार मिला है. सोने का यह भंडार सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में मिला है. भंडार पहले से ही शहर में मौजूद सोने की एक खदान से कुछ दूरी पर मिला है.
इस्लाम के सबसे पवित्र शहर सऊदी अरब के मक्का में सोने का विशाल भंडार मिला है. सऊदी ने हाल ही में इसकी घोषणा की है. सऊदी अधिकारियों ने अपनी घोषणा में कहा कि मक्का क्षेत्र के अल खुरमा गवर्नरेट में मौजूद मंसूराह मस्सारा सोने की खदान के दक्षिण में 100 किमी की दूरी पर सोने का भंडार मिला है.
सऊदी अरब की माइनिंग कंपनी The Saudi Arabian Mining Company (Maaden) की तरफ से कहा गया है कि क्षेत्र में सोने के कई भंडार मिले हैं जिससे पता चला है कि इस क्षेत्र में खनन की संभावना है. माडेन ने साल 2022 में सोने की खोज के लिए एक व्यापक प्रोग्राम लॉन्च किया था और यह उसकी शुरुआती सफलता है.
मंसूराह मस्सारा के पास सोने का भंडार मिलने को देखते हुए माडेन ने साल 2024 में इसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रिलिंग के काम को और तेज करने की योजना बनाई है.
माडेन मंसूराह मस्सारा खदान के साथ-साथ वहां से 25 किमी उत्तर में जबल अल-गदरा और बीर अल-तवीला में भी खुदाई का काम करता है. इस क्षेत्र में खुदाई के सकारात्मक परिणाम मिले हैं और संभावना है कि 125 किलोमीटर की दूरी में सोने को खुदाई की जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो सऊदी अरब में एक विश्वस्तरीय सोने की बेल्ट विकसित हो सकेगी.
2023 के अंत तक, मंसूराह मस्सारा से लगभग 70 लाख औंस के सोने के संसाधन निकाले गए और इसकी उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 250,000 औंस की है.
कौन देश उत्पादित करता है सबसे अधिक सोना?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











