
भूख से बेहाल तेंदुआ कचरे में तलाशता दिखा खाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
AajTak
इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में एक तेंदुआ इंसानी कचरे में खाना तलाशता नजर आ रहा है. यह नजारा देखने में जितना दर्दनाक है, उतना ही यह हमारे पर्यावरण की सच्चाई को उजागर करता है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में एक तेंदुआ इंसानी कचरे में खाना तलाशता नजर आ रहा है. यह नजारा देखने में जितना दर्दनाक है, उतना ही यह हमारे पर्यावरण की सच्चाई को उजागर करता है. जहां कभी जंगलों में शिकार करने वाले जानवर आज इंसानों के कचरे में जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं.
भूखा तेंदुआ और इंसानी कचरा
वीडियो में तेंदुआ भूख से मजबूर होकर कचरे के ढेर में कुछ खाने की तलाश करता दिखाई देता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह इस बात की गवाही है कि जंगलों की सीमाएं सिमट रही हैं और इंसानी लापरवाही अब जानवरों के जीवन पर भारी पड़ रही है.जहां कभी पेड़ों और नदियों के बीच ये जानवर आजादी से घूमते थे, वहीं अब उन्हें कचरे में बचा-खुचा खाना ढूंढना पड़ रहा है.
यह वीडियो शिवांश शाह (@wildlife.shiv3) नाम के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने शूट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- कूड़े में एक तेंदुआ, जो अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि इंसानों की वजह से यहां मजबूर घूम रहा है. प्लास्टिक का हर टुकड़ा, हर लापरवाही, वन्यजीवों को उनके घर से दूर धकेल रही है. आइए, प्रकृति को कूड़ाघर जैसा समझना बंद करें और जिम्मेदारी से कचरा फेंकें.
देखें वायरल वीडियो

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









