
भीड़ के साथ YouTuber मनीष कश्यप ने दुकानदारों पर किया था हमला, हुआ था अरेस्ट
AajTak
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उन पर फेक वीडियो मामले में FIR हुई है. लेकिन विवादों से उनका पुराना नाता रहा है. इससे पहले भी कई मामलों में उन पर कार्रवाई हुई है. कुछ साल पहले उन्होंने पटना के एक मार्केट में अपने लोगों के साथ जाकर दुकानदारों से मारपीट की थी.
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप पर फेक वीडियो को लेकर बिहार पुलिस ने FIR की है. लेकिन मनीष कश्यप का विवादों से पुराना नाता रहा है. 2019 में अपने कुछ साथियों के साथ मनीष कश्यप ने पटना के ल्हासा मार्केट में कश्मीरी दुकानदारों से मारपीट की थी. तब पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया था. बेतिया में मूर्ति तोड़ने के मामले में भी उनपर मामला दर्ज किया गया था.
नए एफआईआर में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ कथित तौर पर हुई हिंसा से जुड़े फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर उन पर आरोप लगाए गए हैं. वहीं, मनीष कश्यप पर फरवरी 2019 में बिहार की राजधानी पटना में कश्मीरी दुकानदारों को पीटने का आरोप लगा था.
इससे पहले बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में महारानी जानकी कुंवर अस्पताल परिसर में स्थित किंग एडवर्ड-Vll की मूर्ति को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त किया था. इस मामले में पुलिस ने कहा था कि आरोपियों के लीडर मनीष कश्यप ने राष्ट्रवाद के नाम पर फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर हिंसा फैलाने का काम किया.
पुलवामा हमले के बाद दुकानदारों को पीटा
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद कम से कम 20 युवाओं ने लाठी डंडों के साथ पटना के ल्हासा मार्केट में कश्मीरी दुकानदारों पर हमला बोल दिया था. साथ ही उन्हें वापस कश्मीर लौटने की धमकी दी. पुलिस ने मनीष कश्यप को उनके तीन साथियों नागेश कुमार, गौरव सिंह और चंदन सिंह के साथ पटना के अलग-अलग लोकेशन से पकड़ा था. हालांकि सीजेएम अदालत ने इन्हें जमानत देकर रिहा कर दिया था.
ये भी पढ़ें- फेक वीडियो मामले में बिहार का YouTuber मनीष कश्यप होगा गिरफ्तार?

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









