
भारत संग मैच धुला तो पाकिस्तान को होगा फायदा... ये 3 टीमें हो जाएंगी T20 वर्ल्ड कप से आउट
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप-ए का मुकाबला निर्धारित है. दोनों ही टीमों ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीते हैं. भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. वहीं पाकिस्तानी टीम पहले से ही कोलंबो में मौजूद है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन अब एक नया खतरा मंडरा रहा है. 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश का खलल पड़ने की संभावना है.
श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिससे कोलंबो में बारिश और गरज-चमक की आशंका बढ़ गई है. रविवार को सुबह कोलंबो में मौसम के गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है, लेकिन दोपहर के बाद हालात बदल सकते हैं.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर से लेकर शाम तक गरज-चमक के साथ 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है. यहां तक कि मैच के निर्धारित समय शाम 7 बजे से पहले भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे टॉस और मुकाबले में देरी या ओवर कम करने की स्थिति बन सकती है. श्रीलंकाई मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है और लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
अगर मैच धुला तो क्या होगा? अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी. साथ ही पाकिस्तानी टीम को भी फायदा होगा और उसकी भी सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी. मैच धुलने के चलते भारत और पाकिस्तान दोनों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में दोनों टीमों के तीन मैचों में पांच-पांच अंक हो जाएंगे और वेो ग्रुप-ए से सुपर-8 में पहुंच जाएंगी. भारत फिलहाल ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर हैं. वहीं पाकिस्तान दूसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) तीसरे पायदान पर है.
भारत-पाकिस्तान मैच धुलने की स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. यूएसए और नीदरलैंड्स के पास तीन मैचों से दो-दो अंक हैं. वे अपने बाकी 1-1 मैच जीत भी लें तो चार अंक तक ही पहुंच पाएंगे, जो भारत और पाकिस्तान से कम होंगे. उधर नामीबिया अपने दोनों मैच हार चुका है और उसके 0 अंक हैं.
अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा निकलता है, तो जीतने वाली टीम सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी. हारने वाली टीम चार अंकों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के बराबर हो जाएगी और क्वालिफिकेशन की लड़ाई आखिरी मैचों तक जाएगी. गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप और सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. रिजर्व डे सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल के लिए है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








