
भारत में 6 जुलाई को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F22, मिलेंगे ये फीचर्स
AajTak
Samsung भारत में अपनी F सीरीज के तहत जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Galaxy F22 लॉन्च करने जा रहा है. इस डिवाइस को भारत में 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. ये अपकमिंग फोन सैमसंग की F सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा.
Samsung भारत में अपनी F सीरीज के तहत जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Galaxy F22 लॉन्च करने जा रहा है. इस डिवाइस को भारत में 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. ये अपकमिंग फोन सैमसंग की F सीरीज का चौथा स्मार्टफोन होगा. इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के तहत देश में Galaxy F62, F12, और F02s को भी उतारा है. Galaxy F22 के लिए फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड पेज बनाया गया है. लॉन्च के बाद इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ही की जाएगी. फ्लिपकार्ट पर जानकारी दी है कि Galaxy F22 को भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. यहां फोन के मेजर स्पेसिफिकेशन्स भी बताए गए हैं और इसका डिजाइन भी फ्रंट और बैक से देखा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. हालांकि, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को लेकर यहां कुछ नहीं कहा गया है. उम्मीद है कि इसमें कम से कम 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है.
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









