)
दिल्ली बना दुनिया का 'AI हब'! आज PM मोदी के साथ जुटेंगे 16 देशों के दिग्गज, जानें क्यों खास है 'AI Impact Summit 2026'
Zee News
AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.
AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली आज के बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट के आयोजन की गवाह बनने जा रही है. आज से दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो रही है. इस समिट का उद्घाटन आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. यह समिट भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 चलने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के नेता, बड़ी कंपनियों के CEO, स्टार्टअप्स और रिसर्चर शामिल होंगे. भारत में होने वाली इस समिट ने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रहे इस महाकुंभ में टेक्नोलॉजी के भविष्य और मानवता पर इसके असर को लेकर बड़ा मंथन होगा.
समिट में शामिल होंगे 7 राष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री इस समिट की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें 7 राष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के CEO शिरकत कर रहे हैं. यह सिर्फ एक कॉन्फ्रेंस नहीं हैं. इसमें भारत की उस ताकत का प्रदर्शन है जो उसे ग्लोबल साउथ और डिजिटल वर्ल्ड का अगुआ बनाती है. समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विदेशी मेहमानों के स्वागत की पूरी तैयारी हो चुकी है.
क्यों खास है यह समिट? इस समिट का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ऐसा इस्तेमाल सुनिश्चित करना है जिससे आम आदमी का जीवन आसान हो सके. भारत ने साफ कर दिया है कि वह AI को सिर्फ अमीरों या विकसित देशों तक सीमित नहीं रहने देना चाहता है. समिट में पीएम मोदी खुद 16 वैश्विक नेताओं की मेजबानी कर रहे हैं. इनमें कई यूरोपीय और एशियाई देशों के प्रमुख शामिल हैं. ये सभी भारत के साथ मिलकर डिजिटल सिक्योरिटी और AI गवर्नेंस पर समझौते करेंगे. समिट में गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के सीईओ भी मौजूद रहेंगे. सूत्रों की मानें तो ये कंपनियां भारत में नए AI रिसर्च सेंटर और चिप मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़े एलान भी कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें:- अब भारत में भी होगा अपना 'सिलिकॉन वैली'! इस राज्य में AI डेटा सिटी बनाने की तैयारी..
समिट से आम आदमी को क्या होगा फायदा? अक्सर ऐसी बड़ी बैठकों को देखकर आम लोगों के मन में सवाल होता है कि इससे उनके जीवन में क्या बदल जाएगा. तो हम बता दें कि इस समिट का सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ने वाला है. क्योंकि यहां शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होगी. AI के जरिए कैसे सरकारी स्कूलों में पर्सनलाइज्ड लर्निंग और ग्रामीण इलाकों में घर बैठे सही इलाज की टेक्नोलॉजी बने इस पर चर्चा होगी. सरकारी सेवाओं में तेजी लाने और साइबर सुरक्षा को लेकर लोगो अपने विचार साझा करेंगे. MEA के अनुसार, यह समिट तीन सूत्रों ‘People, Planet and Progress’ (लोग, पृथ्वी और प्रगति) पर आधारित है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






